खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक सुब्रत साहू के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की।
राज्यपाल डेका ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि अपना कर्तव्य भली-भांति निभाते हुए देश और समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें और मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करें। आम आदमी को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता दें साथ ही अपने अधीनस्थों के प्रति भी संवेदनशील रहें।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, संचालक छत्तीसगढ प्रशासनिक अकादमी टी सी महावर, प्रशिक्षण निदेशक प्रणव सिंह सहित परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारी गोकुल आर. के., वदथ्यवथ यशवंत नाइक एवं इशांत जायसवाल उपस्थित थे।
Trending
- लक्की महिला स्व सहायता समूह द्वारा आम पना वितरण कार्यक्रम आयोजित
- आबकारी उप निरीक्षक प्रभाकर सिरमौर निलंबित , गंडई शराब दुकान में ओवररेटिंग मामले में कार्रवाई
- रायपुर कमिश्नरेट की ऐतिहासिक कार्रवाई, महिला अपराधी पर चला जिलाबदर का शिकंजा
- जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला नि:शुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव के बस्तर प्रवास का असर, नल जल योजना से पानी नहीं मिलने की शिकायतों पर दो ईई से मांगा स्पष्टीकरण
- कोंडागांव में प्रशासन का बड़ा एक्शन: 100 एकड़ वनभूमि अवैध कब्जे से मुक्त
- 21 साल की फरारी का अंत: पैरोल से भागे हत्या के दोषी को दंतेवाड़ा पुलिस ने तेलंगाना से दबोचा
- “समस्या तुंहर, समाधान हमर”: अब एक कॉल पर मिलेगा समस्याओं का समाधान


