खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में MG रोड स्थित ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। यह घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, मौदहापारा थाने के ठीक सामने स्थित जया ऑटोमोबाइल में यह आग लगी है। स्थानीय लोगों की माने तो आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी है। फिलहाल स्थानीय पुलिस और चार से पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही है। वहीं इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
Trending
- बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा बड़ा विस्तार- महारानी अस्पताल के कायाकल्प के लिए 7 करोड़ रूपए से अधिक का प्रस्ताव तैयार
- CGBSE 10वीं-12वीं पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन परिणाम 2026 जारी
- नैनो उर्वरकों से बढ़ी पैदावार, घटी लागत और फसलों की गुणवत्ता में आया सुधार
- जल जीवन मिशन: बीजापुर के भटपल्ली में मिटा पेयजल का संकट, 34 परिवारों के घर पहुंचा ‘हर घर जल’
- कोंडागांव प्रशासन की तत्परता से ग्राम उलेरा में रुकवाया गया बाल विवाह
- 30.67 लाख के नारायणपुर पीएनबी बैंक धोखाधड़ी मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार
- कांकेर में दिल दहला देने वाली घटना: प्रेमी जोड़े ने एक ही दुपट्टे के फंदे से लटककर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
- बिलासपुर में गरजे भूपेश बघेल: कहा- “कका अभी जिंदा हे, तेवर रहेगा बरकरार”; कानून-व्यवस्था और कृषि संकट पर भाजपा को घेरा


