खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। किसानों से अधिक कीमत वसूलकर उर्वरक बेचने की शिकायत को जिला प्रशासन सरगुजा ने गंभीरता से लिया और जांच के बाद 640 बोरी यूरिया खाद जब्त की है। यह कार्रवाई जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी और निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बिक्री रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
कृषि विभाग की टीम ने विकासखंड अंबिकापुर के ग्राम बड़ा दमाली स्थित एक कृषि सेवा केंद्र में जांच की। किसानों ने शिकायत की थी कि प्रतिष्ठान में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर उर्वरक बेचा जा रहा है। शिकायत मिलते ही जिला एवं ब्लॉक स्तरीय जांच दल मौके पर पहुंचा और किसानों के बयान दर्ज किए। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों और किसानों के बयानों के आधार पर उर्वरक विक्रय में गंभीर अनियमितता सामने आई। जांच टीम ने पाया कि प्रतिष्ठान संचालक द्वारा नियमों का उल्लंघन किया गया है।
कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठान के एक अघोषित परिसर में अवैध रूप से भंडारित लगभग 640 बोरी यूरिया खाद बरामद हुई, जिसे जब्त कर लिया गया है। जिले में खरीफ सीजन के दौरान किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने और कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग खाद के भंडारण और वितरण व्यवस्था को लगातार निगरानी रख रहा है।
Trending
- युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना राज्य की सर्वाेच्च प्राथमिकता : गणेश शंकर मिश्रा
- आधुनिक कृषि तकनीक: कोरबा के किसान दिनेश अग्रवाल ने नैनो उर्वरकों से बदली खेती की तस्वीर, लागत आधी और पैदावार बंपर
- सफलता की नई इबारत: छत्तीसगढ़ के किसान दुखा राम ने नैनो यूरिया और नैनो DAP से पलटी किस्मत, लागत घटी और मुनाफा 30% बढ़ा
- बिरसा मुंडा आदिवासियों के भगवान- केन्द्रीय गोंड महासभा
- नैनो उर्वरक से अशोक शार्दुल को कम लागत में मिल रही अधिक उत्पादन
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
- प्लास्टिक टब में ‘सीक्रेट बॉक्स’ बनाकर गांजा तस्करी: बालोद पुलिस ने किया भंडाफोड़, नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार, 36 लाख की खेप जब्त
- जल जीवन मिशन की सफलता: बीजापुर के केतनपाल गांव में दूर हुआ पेयजल संकट, 109 परिवारों के घर पहुंचा ‘गंगाजल’


