खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल्द मानसून की एंट्री होने वाली है। कुछ क्षेत्रों में मंगलवार को बादल गरजने की गतिविधि के साथ तेज हवा, बिजली गिरने और बारिश हुई। राजधानी रायपुर में मंगलवार देर रात हल्की बारिश हुई, लेकिन उसके बाद उमस बढ़ने से लोग हलाकान हुए। मौसम विभाग का कहना है कि 11 जून से बारिश बढ़ने की संभावना बन रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में मंगलवार को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। शंकरगढ़, मंदिर हसौद और खरोरा में 1 सेमी पानी गिरा। सबसे ज्यादा तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव और सबसे कम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी वायु चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। इसके अलावा पंजाब से बिहार तक हरियाणा और उत्तर प्रदेश होते हुए एक द्रोणिका बनी हुई है।
सुबह कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बारिश के साथ तेज हवाएं, बिजली चमकने और बादल गरजने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
राजधानी रायपुर में आज मौसम विभाग ने बादल छाए रहने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापामन 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। यानी तापमान में गिरावट संभव है।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल


