खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत रसमड़ा स्टेशन पर मालगोदाम लाइन के निर्माण एवं कमीशनिंग कार्य के लिए विशेष ट्रैफिक और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाएंगे। इसके चलते कई मेमू और डेमू यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। 10 जून 2026 को डाउन मुख्य आउटर संयुक्त लाइन पर शाम 6 बजे से रात 10:30 बजे तक 4 घंटे 30 मिनट का ब्लॉक लिया जाएगा। मुख्य नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य 11 जून 2026 को सुबह 11:30 बजे से शुरू होकर 12 जून 2026 को तड़के 2:30 बजे तक चलेगा। यह कार्य कुल 15 घंटे की अवधि में पूरा किया जाएगा।
रद्द रहने वाली ट्रेनें-
गाड़ी संख्या 68709 रायपुर-डोंगरगढ़ (10 एवं 11 जून)
गाड़ी संख्या 68710 डोंगरगढ़-रायपुर (11 एवं 12 जून)
गाड़ी संख्या 68711 डोंगरगढ़-गोंदिया (10 एवं 11 जून)
गाड़ी संख्या 68712 गोंदिया-डोंगरगढ़ (10 एवं 11 जून)
गाड़ी संख्या 68713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी (10 एवं 11 जून)
गाड़ी संख्या 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-गोंदिया (10 एवं 11 जून)
गाड़ी संख्या 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-बालाघाट (10 एवं 11 जून)
गाड़ी संख्या 68715 बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी (10 एवं 11 जून)
आंशिक रूप से निरस्त ट्रेनें
गाड़ी संख्या 68705 रायपुर-डोंगरगढ़ पैसेंजर 10 एवं 11 जून को केवल दुर्ग तक संचालित होगी। दुर्ग-डोंगरगढ़ खंड में इसकी सेवा निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 68706 डोंगरगढ़-बिलासपुर पैसेंजर 10 एवं 11 जून को दुर्ग से प्रारंभ होगी। डोंगरगढ़-दुर्ग खंड में इसकी सेवा निरस्त रहेगी।
Trending
- खाकी पर दाग, गांजा तस्करी में मददगार नगर सैनिक गिरफ्तार
- राजनांदगांव में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में मस्कत, लॉज मालिक और विवाहित महिला गिरफ्तार
- 11 जून को परम एकादशी, सर्वार्थ सिद्धि योग में पूजा समय पढ़ें यह कथा, तभी पूरा होगा व्रत, मिलेगा पुण्य
- हार्दिक पंड्या चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर
- नीम की पत्तियां ही नहीं, इसका फल भी है बेहद गुणकारी! जानिए सेवन के फायदे
- आज लगेगा रोजगार मेला, युवाओं के लिए बड़ा मौका, 653 पदों पर होगी भर्ती
- छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में आज बारिश का ‘यलो अलर्ट’, जानें कब होगी मानसून की एंट्री
- यात्रियों के लिए बड़ी खबर: रसमड़ा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते आज से 8 यात्री ट्रेनें रहेंगी रद्द


