खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा ‘रक्षा अलंकरण समारोह’ में छत्तीसगढ़ पुलिस के जांबाज इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट एवं इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद देशमुख को शौर्य चक्र से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि यह सम्मान दोनों अधिकारियों के अद्वितीय साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का गौरवपूर्ण प्रमाण है। विषम परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए उन्होंने जिस वीरता और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया है, वह पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस के इन वीर अधिकारियों ने अपने साहसिक कार्यों से न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है। उनका यह सम्मान छत्तीसगढ़ के युवाओं को राष्ट्रसेवा और कर्तव्यपरायणता के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश को उनके शौर्य और समर्पण पर गर्व है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


