खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में चोरी के पेट्रोल-डीजल की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने सोनडोंगरी इलाके में छापा मारकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 35.45 लाख रुपए मूल्य का डीजल, पेट्रोल, टैंकर, नगदी और अन्य उपकरण जब्त किए हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कान्हा ढाबा के पीछे स्थित ईपी रोलिंग मिल के पास सोनडोंगरी में बड़े पैमाने पर पेट्रोल-डीजल का अवैध भंडारण किया जा रहा है।
सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कबीर नगर पुलिस ने रेड मारकर आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों पर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी का खुलासा रायपुर पुलिस के अधिकारी जल्द करेंगे।
रेड के दौरान एक बाउंड्री से घिरे खाली प्लॉट में चार लोग मौजूद मिले। जांच में वहां 8 ड्रम में 1600 लीटर पेट्रोल, 3 ड्रम में 500 लीटर डीजल, मोटर पंप, पाइप, टीन के बर्तन और एक हाफ कटिंग ड्रम बरामद हुआ। वहीं मौके पर खड़े टैंकर क्रमांक CG07BA8727 में करीब 12 हजार लीटर डीजल भरा मिला।
पूछताछ में आरोपी ओमप्रकाश साव उर्फ कालिया ने बताया कि वह टैंकर चालकों और अन्य लोगों से पेट्रोल-डीजल खरीदकर अवैध रूप से बेचता था। जांच में सामने आया कि आरोपी रामजी यादव इंडियन ऑयल के लखौली डिपो से डीजल भरकर राजनांदगांव ले जाने के दौरान रास्ते में कुछ मात्रा कालिया के यार्ड में बेच देता था। वहीं धर्मेंद्र साव और उमेश साव भी इस अवैध कारोबार से जुड़े हुए थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2.20 लाख रुपए का पेट्रोल-डीजल व उपकरण, 1.30 लाख रुपए नकद तथा 31.94 लाख रुपए मूल्य का डीजल से भरा टैंकर जब्त किया। कुल जब्ती की कीमत 35 लाख 45 हजार 770 रुपए आंकी गई है। मौके से पेट्रोल और डीजल के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए सीलबंद किया गया।
Trending
- लक्की महिला स्व सहायता समूह द्वारा आम पना वितरण कार्यक्रम आयोजित
- आबकारी उप निरीक्षक प्रभाकर सिरमौर निलंबित , गंडई शराब दुकान में ओवररेटिंग मामले में कार्रवाई
- रायपुर कमिश्नरेट की ऐतिहासिक कार्रवाई, महिला अपराधी पर चला जिलाबदर का शिकंजा
- जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला नि:शुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव के बस्तर प्रवास का असर, नल जल योजना से पानी नहीं मिलने की शिकायतों पर दो ईई से मांगा स्पष्टीकरण
- कोंडागांव में प्रशासन का बड़ा एक्शन: 100 एकड़ वनभूमि अवैध कब्जे से मुक्त
- 21 साल की फरारी का अंत: पैरोल से भागे हत्या के दोषी को दंतेवाड़ा पुलिस ने तेलंगाना से दबोचा
- “समस्या तुंहर, समाधान हमर”: अब एक कॉल पर मिलेगा समस्याओं का समाधान


