खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। टेकारी गांव के खार में एक अज्ञात शव मिली है। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने खार में पड़ा हुआ शख्स का शव देखा। शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने FSL टीम को भी मौके पर बुलाया है। पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र करना शुरू कर दिया है। पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
विधानसभा थाना प्रभारी शिवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि टेकारी गांव के पास अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। आसपास के गांवों में गुम इंसान और अन्य लापता लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। शव का पंचनामा तैयार कर मर्ग कायम किया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
Trending
- राज्यपाल डेका से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जायसवाल ने की भेंट
- राज्यपाल डेका से प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरुण कुमार पाण्डेय ने की सौजन्य भेंट
- प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर दिया जोर
- राज्यपाल डेका से उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौजन्य भेंट की
- 26/11 के अनसुने नायकों को सलाम : मुख्यमंत्री साय ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग में हुए शामिल
- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, अधिकारी फील्ड में दिखाएं ज्यादा सक्रियता : अरुण साव
- पुष्पा साहू का सपना हुआ साकार, पीएम आवास योजना से कच्चे घर की चिंता हुई दूर
- उद्योग मंत्री ने किया 40 लाख रूपए के सड़क डामरीकरण कार्य का शुभारंभ


