खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के जगदलपुर केंद्रीय जेल में बीते पांच दिनों के भीतर जेल में दूसरी मौत का मामला सामने आया है। रविवार तड़के एक महिला बंदी ने अपनी चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, वहीं अब नक्सल मामले में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। लगातार सामने आ रही घटनाओं ने जेल प्रशासन की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान रमेश कुंजम के रूप में हुई है, जो बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के लिंगापुर का रहने वाला था। रमेश कुंजम नक्सल मामलों में जेल में बंद था और नवंबर 2025 में उसे दंतेवाड़ा जेल से जगदलपुर केंद्रीय जेल स्थानांतरित किया गया था।
बताया जा रहा है कि 4 तारीख को जेल परिसर के बाथरूम में गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लग गई थी। हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल डिमरापाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई।
इससे पहले रविवार तड़के केंद्रीय जेल में एक महिला बंदी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया था। अब महज पांच दिनों के भीतर दूसरी मौत ने जेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है और मौत के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है। वहीं लगातार दो घटनाओं के बाद केंद्रीय जेल की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और बंदियों की निगरानी व्यवस्था को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


