खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने देश में मानसून के दस्तक देने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। भारत के मुख्य महीनों के बारिश के मौसम की शुरुआत हो गई है। मानसून के लगातार आगे बढ़ने की स्थिति अनुकूल है। यह तेजी से कुछ दिनों में उत्तर भारत की ओर बढ़ेगा। छत्तीसगढ़ में आज मौसम का मिजाज बदलेगा।
प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हुई है। रायपुर और राजनांदगांव में सबसे ज्यादा 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। अगले 5 दिन गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।
मौसम विज्ञानी एच. पी. चंद्रा ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून के लक्षद्वीप, केरल और तमिलनाडु के कुछ भाग, बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों में अगले 24 घंटे में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। एक पश्चिम में विक्षोभ पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पूर्व उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
इन मौसम प्रणालियों के कारण छत्तीसगढ़ में आज एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ बूंदबांदी की संभावना है। कुछ जगहों पर अंधड़ और बिजली गिरने की भी स्थिति बन सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव ही होने के आसार हैं।
फिलहाल राजधानी रायपुर के लोगों को मानसून के प्रभाव का इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को फिर से 42 डिग्री वाली गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। हालांकि आसमान में बादल छाने और बारिश या आंधी के भी आसार हैं।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल


