खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार 4 जून की सुबह उस समय हड़कंप मच गया। एक युवक और युवती के शव गांव के बाहर एक पेड़ से फंदे पर लटके हुए मिले। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार सुबह गांव के कुछ लोगों की नजर पेड़ पर लटके दोनों शवों पर पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही उदयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरु की।
पुलिस ने दोनों शवों को फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई, लेकिन प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध हो सकते हैं और किसी पारिवारिक या व्यक्तिगत कारण से यह कदम उठाया गया हो। पुलिस परिजनों, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Trending
- टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन
- केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट
- सुरक्षा मिले तो महादेव नेटवर्क के बड़े राज खोलने का दावा, सौरभ चंद्राकर के बयान से जांच में नया मोड़
- विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
- श्रवण यंत्र ने कांति के जीवन में जगाई नई उम्मीद, शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर कदम


