खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में जून महीने की शुरुआत बारिश के साथ हुई है। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। पश्चिमी विक्षोभ ने प्रदेश में आने वाली उत्तर-पश्चिम की गर्म हवा को रोक दिया है। इसके प्रभाव से सोमवार को राजधानी समेत प्रदेश के कई शहरों के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी आई है। मौसम में बदलाव की वजह से रात की उमस भी गायब हो गई। अगले तीन दिन बड़ा बदलाव तो नहीं, पर अंधड़ बारिश की संभावना बनी हुई है। मई के अंतिम दिनों में चली तेज हवा और बारिश जैसी गतिविधि बनी रहने के कारण जून की शुरुआत गर्मी के साथ हुई है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री लुढ़ककर 38.9 तक पहुंच गया। इसके पूर्व न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.3 डिग्री कम रिकार्ड किया गया। तापमान कम होने की वजह दिन में धूप और गर्मी का प्रभाव कम रहा। दोपहर कुछ देर के लिए बादल छाए, मगर बारिश नहीं हुई। राज्य का सर्वाधिक तापमान राजनांदगांव का 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले तीन दिन में बड़ा बदलाव नहीं होगा, पर तापमान ऊपर चढ़ेगा। दोपहर बाद अंधड़ बारिश जैसी संभावना अभी भी बनी हुई है। पिछले चौबीस घंटे में गरियाबंद, बस्तर, सूरजपुर जिले के एक दो स्थानों पर बारिश हुई। बता दें कि रायपुर जिले में साल 2007 जून के जून महीने के दौरान एक ही दिन में 18 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
रायपुर में मौसम सुहाना बना हुआ है। मंगलवार को मौसम विभाग ने आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इस दौरान बारिश और अंधड़ चलने के आसार बन रहे हैं। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।
Trending
- जब सपनों को मिला अपना पता: प्रधानमंत्री आवास योजना ने चन्द्रदेव के जीवन में भरी खुशियों की नई रोशनी’
- ’मां की मुस्कान, बच्चे का उज्ज्वल भविष्य: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बनी भरोसे की साथी’
- “अभियान संवेदना” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- सुकमा में कृषि क्रांति: रामाराम जलाशय योजना के जीर्णोद्धार के लिए ₹1.16 करोड़ स्वीकृत, 69 हेक्टेयर में लहलहाएगी फसल
- नैनो उर्वरकों के उपयोग से बेहतर उत्पादन और मृदा स्वास्थ्य को मिल रहा बढ़ावा- कृषक छेदीलाल
- बिलासपुर में खरीफ सीजन 2026 की जोरदार तैयारियां: खाद का बंपर स्टॉक मौजूद, कलेक्टर स्वयं कर रहे दैनिक मॉनिटरिंग
- पिलखा डैम की लहरों पर महिला सशक्तिकरण: ‘मुस्कान समूह’ ने बोटिंग को बनाया आत्मनिर्भरता का जरिया
- वन विभाग की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक; खेत में करंट बिछाकर जंगली सूअर का शिकार, मांस पकाते वक्त 4 आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार


