Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कांकेर में सनसनी: सुबह की सैर पर निकले शिक्षक 24 घंटे से लापता, भूरभूसी स्कूल में हैं पदस्थ

    June 2, 2026

    खेल-खेल में मासूम ने आग में फेंकी मोबाइल बैटरी, जोरदार धमाके में 1 वर्षीय बालक की मौत

    June 2, 2026

    सुकमा में स्वास्थ्य क्रांति: नक्सलवाद के अंधेरे को चीरकर गोगुण्डा के 10 ग्रामीणों के जीवन में लौटी नई रोशनी

    June 2, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • कांकेर में सनसनी: सुबह की सैर पर निकले शिक्षक 24 घंटे से लापता, भूरभूसी स्कूल में हैं पदस्थ
    • खेल-खेल में मासूम ने आग में फेंकी मोबाइल बैटरी, जोरदार धमाके में 1 वर्षीय बालक की मौत
    • सुकमा में स्वास्थ्य क्रांति: नक्सलवाद के अंधेरे को चीरकर गोगुण्डा के 10 ग्रामीणों के जीवन में लौटी नई रोशनी
    • बढ़ते दामों का असर! जगदलपुर में चोरों के निशाने पर कीमती सामान नहीं, बल्कि 25 लीटर पेट्रोल; थाने से 50 मीटर दूरी पर वारदात
    • जब सपनों को मिला अपना पता: प्रधानमंत्री आवास योजना ने चन्द्रदेव के जीवन में भरी खुशियों की नई रोशनी’
    • ’मां की मुस्कान, बच्चे का उज्ज्वल भविष्य: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बनी भरोसे की साथी’
    • “अभियान संवेदना” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
    • सुकमा में कृषि क्रांति: रामाराम जलाशय योजना के जीर्णोद्धार के लिए ₹1.16 करोड़ स्वीकृत, 69 हेक्टेयर में लहलहाएगी फसल
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » सुशासन तिहार-2026: उपमुख्यमंत्री साव ने ग्राम करूहानार में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
    बिलासपुर

    सुशासन तिहार-2026: उपमुख्यमंत्री साव ने ग्राम करूहानार में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

    Khabar WorldBy Khabar WorldJune 1, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    लगरा, हरदी, करूहानार सहित विभिन्न ग्रामों में की 01 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा

    विकास और सुशासन हमारी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता: उपमुख्यमंत्री साव

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में आयोजित सुशासन तिहार आमजनों के लिए भरोसे और राहत का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। इसी कड़ी में लोरमी विकासखण्ड के ग्राम करूहानार में आयोजित समाधान शिविर में उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए और ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री साव ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और आमजनों को योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में बच्चों को अन्नप्राशन कराते हुए उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार के माध्यम से आमजनों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। विकास और सुशासन हमारी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। शिविरों में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से विचार कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है और समाधान शिविरों में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहते हैं, जिससे लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना नहीं पड़ता।
    इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री साव ने क्षेत्र के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने ग्राम करूहानार में शेड निर्माण हेतु 05 लाख रुपये, महामाया परिसर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 05 लाख रुपये, ग्राम लगरा एवं हरदी में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के लिए क्रमशः 28-28 लाख रूपये, ग्राम गातापार एवं रसपालपुर में पंचायत भवन निर्माण हेतु 20-20 लाख रुपये तथा बैजलपुर में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र भवन निर्माण के लिए 05 लाख रुपये की घोषणा की।
    कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने लोगों से सोशल मीडिया, फर्जी कॉल, लिंक और ऑनलाइन लेनदेन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि थोड़ी सी लापरवाही आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या निकटतम पुलिस थाने से संपर्क करें। जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय ने बताया कि संतृप्तिकरण शिविर के दौरान करूहानार क्लस्टर में 1100 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित आवेदन सर्वाधिक हैं। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।
    जनपद पंचायत लोरमी की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह ने कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच विश्वास का मजबूत सेतु बन रहा है तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। समाजसेवी अनीता कोमल साहू ने भी सुशासन तिहार को ग्रामीणों और गरीबों की समस्याओं के प्रभावी समाधान का सशक्त मंच बताया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी सहित संबंधित अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।
    हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित
    शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजनों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया, इनमें 02 दिव्यांगों को हितग्राहियों को मोटराइज्ट ट्रायसायकल, 05 बुजुर्गों को छड़ी, 12 बुजुर्गों को पेंशन स्वीकृति पत्र, 10 किसानों को सहकारिता विभाग के अंतर्गत चेक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत 20 महिलाओं को चेक, पांच को मत्स्य जाल, 15 को आवास चाबी, 10 को फलदार पौधे, 06 लोगों को आयुष्मान व वय वंदना कार्ड, 15 को स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय स्वीकृति प्रमाण पत्र, 15 को राशन कार्ड, 05 को मनरेगा जॉब कार्ड, 10 को नोनी सुरक्षा का बॉन्ड पेपर, 10 किसानों को अरहर मिनी किट, 09 खिलाड़ियों को एथलीटिक्स खेल सामग्री, तीन खिलाड़ियों को बॉक्सिंग खेल किट, 01 हितग्राही को कबड्डी मैट, 10 टीमों को क्रिकेट किट बैग और बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    बिलासपुर में खरीफ सीजन 2026 की जोरदार तैयारियां: खाद का बंपर स्टॉक मौजूद, कलेक्टर स्वयं कर रहे दैनिक मॉनिटरिंग

    June 2, 2026

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: सहायता राशि से आसान हुई खेती

    June 1, 2026

    कृष्ण गौशाला धनगांव में धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव, पक्ष-विपक्ष के दिग्गज नेताओं का लगा जमावड़ा

    June 1, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,151

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,356

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,302

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,233
    Don't Miss
    बस्तर

    कांकेर में सनसनी: सुबह की सैर पर निकले शिक्षक 24 घंटे से लापता, भूरभूसी स्कूल में हैं पदस्थ

    By Khabar WorldJune 2, 20261

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र से एक शिक्षक लापता हो गए…

    खेल-खेल में मासूम ने आग में फेंकी मोबाइल बैटरी, जोरदार धमाके में 1 वर्षीय बालक की मौत

    June 2, 2026

    सुकमा में स्वास्थ्य क्रांति: नक्सलवाद के अंधेरे को चीरकर गोगुण्डा के 10 ग्रामीणों के जीवन में लौटी नई रोशनी

    June 2, 2026

    बढ़ते दामों का असर! जगदलपुर में चोरों के निशाने पर कीमती सामान नहीं, बल्कि 25 लीटर पेट्रोल; थाने से 50 मीटर दूरी पर वारदात

    June 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    कांकेर में सनसनी: सुबह की सैर पर निकले शिक्षक 24 घंटे से लापता, भूरभूसी स्कूल में हैं पदस्थ

    June 2, 2026

    खेल-खेल में मासूम ने आग में फेंकी मोबाइल बैटरी, जोरदार धमाके में 1 वर्षीय बालक की मौत

    June 2, 2026

    सुकमा में स्वास्थ्य क्रांति: नक्सलवाद के अंधेरे को चीरकर गोगुण्डा के 10 ग्रामीणों के जीवन में लौटी नई रोशनी

    June 2, 2026

    बढ़ते दामों का असर! जगदलपुर में चोरों के निशाने पर कीमती सामान नहीं, बल्कि 25 लीटर पेट्रोल; थाने से 50 मीटर दूरी पर वारदात

    June 2, 2026

    जब सपनों को मिला अपना पता: प्रधानमंत्री आवास योजना ने चन्द्रदेव के जीवन में भरी खुशियों की नई रोशनी’

    June 2, 2026

    ’मां की मुस्कान, बच्चे का उज्ज्वल भविष्य: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बनी भरोसे की साथी’

    June 2, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.