खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश और बदली के कारण तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट हुई है। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। पूरे प्रदेश में अगले 5 दिनों तक तेज हवा और बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने में होने वाली देर के कारण जून के पहले पखवाड़े में हीटवेव चल सकती है। आने वाली नमी बस्तर में भारी गर्मी को रोकेगी, मगर मध्य और उत्तरी इलाका पहले पखवाड़े में इसकी चपेट में आ सकता है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की रफ्तार कम हो रही है, जिसकी वजह से इसके छत्तीसगढ़ आने की संभावित तारीख आगे खिसकती हुई प्रतीत हो रही है। इसके कारण भी राज्य में ग्रीष्मलहर की संभावनाएं भी बढ़ती नजर आ रही हैं। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक या पारा 45 डिग्री होने पर संबंधित क्षेत्र ग्रीष्मलहर प्रभावित माना जाता है। जून के महीने में पहले पंद्रह दिन यानी पर्याप्त मात्रा में बारिश नहीं होने तक इस तरह के हालात बनते हैं।
राजनांदगांव में तापमान 42 डिग्री दर्ज
प्रदेश के एक-दो स्थानों पर रविवार को मध्यम बारिश दर्ज हुई। राजनांदगांव में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी, यहां 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
सर्वाधिक तापमान 42 डिग्री
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होती रही है, जिसमें पेंड्रा में 7, चंद्रपुर में 5, कुटरू और अंबिकापुर में 4-4, तमनार, मुंगेली में 3-3, बसना, कोमाखान, बागबहरा सहित विभिन्न इलाकों में 2 से 1 सेमी. तक बारिश हुई।
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
मौसम विभाग ने रायपुर शहर के लिए आज का पूर्वानुमान जारी किया है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं बादल के गरने-चमकने और अंधड़-बारिश हो सकती है। वहीं दिन में 42 डिग्री सेल्सियस और रात में 26 डिग्री सेल्सियस के करीब पारा दर्ज होने की संभावना जताई गई है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


