खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला पत्रकार संघ द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आज 30 मई को जगदलपुर के पत्रकार भवन में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकारों एस. करीमउद्दीन, डी.एस नियाजी, रवि दुबे, साधुराम दूल्हानी, सुभाष पांडे, संजीव पचौरी, जेपी. झा एवं डाॅ सतीश जैन का अतिथियों ने स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित कर उनके वर्षों के समर्पण, संघर्ष और समाज के प्रति दायित्वबोध को नमन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदलपुर विधायक किरण देव ने किया, महापौर संजय पांडे, पार्षद आलोक अवस्थी अतिथियों के रूप में माैजूद थे। इसके साथ ही बस्तर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष मनीष गुप्ता मंच पर माैजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुब्बाराव ने किया।
इस अवसर पर विधायक किरण देव ने कहा कि बस्तर के पत्रकाराें को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी का मार्गदर्शन हमें हमेशा दिशा देता है। आपके समक्ष चुनौतियां भी रहती हैं, आप सभी को संतुष्ट नहीं कर सकते, मगर उन्हें सही दिशा जरूर दिखा सकते हैं। उन्हाेने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं, और समाज को सही दिशा देने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचारों का संकलन नहीं, बल्कि जनहित, सत्य और सामाजिक सरोकारों की रक्षा का माध्यम है।
महापौर संजय पांडेय ने कहा कि पत्रकारों द्वारा की जाने वाली आलोचना जनप्रतिनिधियों और राजनेताओं को उनकी खामियों से अवगत कराती है। इसलिए हमें ऎसी आलोचनाओं को सकारात्मक नजरिये से देखते हुए अपनी गलतियां सुधारने का प्रयास करना चाहिए। अपने अनुभव साझा करते हुए उन्हाेने कहा कि मैं ऎसी आलोचनाओं को पढ़ और सुनकर हमेशा आत्मचिंतन करता हूं, और गलतियां सुधारने का प्रयास करता हूं। भारतीय जनता पार्टी के मीडिया सेल इंचार्ज आलोक अवस्थी ने भी विचार रखे।
बस्तर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ पत्रकारों के अनुभव और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को पत्रकारिता के मूल्यों को समझने और आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। सम्मान समारोह के दौरान पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, चुनौतियों और समाज में उसकी बढ़ती जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
Trending
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 9 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, कहा- सामूहिक आदर्श विवाह सबसे बड़ा पुण्य का काम
- सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता
- कोरबा- निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य
- दीर्घ प्रशासनिक सेवाओं के बाद महादेव कावरे को भावभीनी विदाई
- छत्तीसगढ़ का स्मार्ट पंजीयन मॉडल बना सुशासन की नई पहचान
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान- 13 किलोमीटर पैदल चलकर स्वास्थ्य टीम पहुंची बड़ेपल्ली, 227 ग्रामीणों की जांच
- वन धन विकास केंद्र ने बदली आदिवासी महिलाओं की तकदीर
- हिंदी पत्रकारिता दिवस पर बस्तर जिला पत्रकार संघ ने वरिष्ठ पत्रकारों का किया सम्मान


