खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में दायर क्रिमिनल अपील क्रमांक 652/12 भारत संघ विरूद्ध मोहनलाल में पारित दिशा-निर्देश के पालन में गठित जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति द्वारा जिला बस्तर, क्षेत्रांतर्गत अवैध रूप से परिवहन कर रहे जप्त स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ (गांजा) को ग्राम पंचायत नगरनार में स्थित राष्ट्रीय खनिज विकास निगम प्राईवेट लिमिटेड के भस्मीकरण सयंत्र के माध्यम से विधिवत् नष्टीकरण किये जाने का निर्णय लिया गया है।
जिसकी नष्टीकरण 11 जून को 772.482 किलोग्राम गांजा एवं सिरप 65 नग, 12 जून को 981.198 किलोग्राम गांजा और 13 जून को 480.968 किलोग्राम गांजा कुल- 2234.648 किलोग्राम गांजा एवं सीरप 65 नग। उक्त निर्धारित तिथि एवं अवैध मादक पदार्थ का चयनित स्थल में जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति सदस्यों एवं पंचान के समक्ष नष्टीकरण कार्यवाही सम्पन्न किया जाएगा
Trending
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 9 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, कहा- सामूहिक आदर्श विवाह सबसे बड़ा पुण्य का काम
- सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता
- कोरबा- निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य
- दीर्घ प्रशासनिक सेवाओं के बाद महादेव कावरे को भावभीनी विदाई
- छत्तीसगढ़ का स्मार्ट पंजीयन मॉडल बना सुशासन की नई पहचान
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान- 13 किलोमीटर पैदल चलकर स्वास्थ्य टीम पहुंची बड़ेपल्ली, 227 ग्रामीणों की जांच
- वन धन विकास केंद्र ने बदली आदिवासी महिलाओं की तकदीर
- हिंदी पत्रकारिता दिवस पर बस्तर जिला पत्रकार संघ ने वरिष्ठ पत्रकारों का किया सम्मान


