खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस और एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स टीम ने गांजा तस्करी के मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। टीम ने टाटा माजदा वाहन से 3 करोड़ रुपए का गांजा बरामद किया है, जिसे कंपनी के सामान के आड़ में बडे़-बड़े कार्टूनों के बीच में छिपाया गया था। साथ ही पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, ओडीसा से लगे अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट के अलावा अब अंदरुनी मार्गों में भी एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी पर इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर कार्रवाई करने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में सिंघोड़ा पुलिस और एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स टीम को सूचना मिली कि एक टाटा माजदा वाहन क्रमांक MH-46 CU/6060 मुरमुरी चौक से होते हुए कंपनी का सामान के साथ गांजा लेकर महाराष्ट्र जा रहा है। सूचना पर मुरमुरी चौक पर वाहनों की जांच शुरु की गई, तभी टीम ने मुखबीर के बताये गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर कंपनी के मशीनरी सामान के नीचे और पीछे 24 प्लास्टिक बोरी में 600 किलो अवैध गांजा मिला, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपए आंकी गई।
इसी के साथ ही टीम ने महाराष्ट्र के अंबरनाथ जिले में रहने वाले आरोपी महबूब बादशाह (65) को भी पकड़ लिया। आरोपी ने बताया कि वो गांजा को ओड़िशा के बौद्ध जिले से ठाणे महाराष्ट्र लेकर जा रहा था, जिसके बाद टीम ने उसके पास से 3 करोड़ के गांजा के साथ ही एक मोबाइल, 10 हजार नगद और टाटा माजदा वाहन जब्त किया। गांजा समेत जब्त सामान की कीमत 3 करोड़ 12 लाख 15 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपी महबूब बादशाह (65) को धारा 20 (B),(ii),(C) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


