खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। छत्तीसगढ़ की रायगढ़ GRP ने नशे को सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। GRP ने रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर खड़ी हीराकुंड एक्सप्रेस के AC कोच में छापा मारकर करीब 10 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसे बाथरूम में फॉल्स सीलिंग के अंदर छिपाकर रखा गया था। पुलिस की भनक लगते ही अज्ञात तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब रहे, जिनकी तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जीआरपी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा की तरफ से आ रही ट्रेन संख्या 20807 अप हीराकुंड एक्सप्रेस में भारी मात्रा में गांजे की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम अलर्ट हो गई और ट्रेन के रायगढ़ स्टेशन पहुंचते ही घेराबंदी की गई।
जीआरपी के जवानों ने जब ट्रेन के एसी कोच एम-1 (M-1) की सघन तलाशी ली, तो तस्करों की चालाकी देखकर वे भी दंग रह गए। तस्करों ने गांजे के पैकेटों को बोगी के बाथरूम के ऊपर बनी फॉल्स सीलिंग के भीतर छिपाकर रखा था। पुलिस ने सीलिंग को खोलकर 10 किलोग्राम गांजा सुरक्षित बाहर निकाला और उसे जब्त कर लिया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी जा रही है।
जीआरपी रायगढ़ ने इस मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ नारकोटिक्स (NDPS) एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह ट्रेन उड़ीसा की तरफ से आ रही थी, जिससे अंदेशा है कि गांजे की यह खेप उड़ीसा से ही लोड की गई थी। फिलहाल रेलवे पुलिस स्टेशन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार संदेही तस्करों का सुराग लगाया जा सके।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


