Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राज्य स्तरीय डिजिटल इंडिया परामर्श कार्यशाला संपन्न

    May 29, 2026

    बीजापुर में युवा जागरण की पहल, 30 पुनर्वासित युवा सीख रहे जीवन प्रबंधन

    May 29, 2026

    बेमेतरा में सजेगा महामंडप: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में संपन्न होगा ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह’, 21 जोड़ों में शामिल हैं स्थानीय विधायक दीपेश साहू

    May 29, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • राज्य स्तरीय डिजिटल इंडिया परामर्श कार्यशाला संपन्न
    • बीजापुर में युवा जागरण की पहल, 30 पुनर्वासित युवा सीख रहे जीवन प्रबंधन
    • बेमेतरा में सजेगा महामंडप: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में संपन्न होगा ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह’, 21 जोड़ों में शामिल हैं स्थानीय विधायक दीपेश साहू
    • आयुष्मान योजना से मिली नई उम्मीद- जगनी बाई को मिला निःशुल्क उपचार का लाभ
    • विशेष स्वच्छता अभियान: नन्हे ‘स्वच्छता सिपाही’ आनंद कश्यप ने पेश की मिसाल; कार्डबोर्ड के डस्टबिन से दिया बड़ा संदेश
    • सुशासन तिहार 2026 के मधुर बेला में व्हीलचेयर पाकर खिले मासूमों के चेहरे
    • छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न
    • IFS परीक्षा में 105वीं रैंक हासिल करने वाले गुरुदयाल जांगड़े का वनमंडल कार्यालय में सम्मान
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » शासकीय भूमि पर तालाब निर्माण के लिए प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, हटाया गया अतिक्रमण
    दुर्ग

    शासकीय भूमि पर तालाब निर्माण के लिए प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, हटाया गया अतिक्रमण

    Khabar WorldBy Khabar WorldMay 29, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    ग्राम सभा एवं पंचायत प्रस्ताव के अनुसार की जा रही है प्रक्रिया

    खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। ग्राम पंचायत खुरूसबोड़ (आर), तहसील थानखम्हरिया के ग्राम खुरूसबोड़ में शासकीय भूमि पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत नवीन तालाब निर्माण का प्रस्ताव ग्राम सभा की बैठक 25 जून 2025 में पारित किया गया था। इसके उपरांत ग्राम पंचायत द्वारा 22 सितंबर 2025 को पारित प्रस्ताव के माध्यम से प्रस्तावित स्थल से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। पंचायत द्वारा स्थल निरीक्षण के दौरान पाया गया कि शासकीय भूमि पर कोठार, बाड़ी एवं अन्य संरचनाएं बनाकर अतिक्रमण किया गया है। इस संबंध में संबंधित व्यक्तियों को क्रमशः 23 अक्टूबर 2025, 18 नवंबर 2025 एवं 26 दिसंबर 2025 को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने हेतु अवसर प्रदान किया गया।
    नोटिस जारी होने के बाद भी कुछ व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया तथा टेकसिंह पिता जयसिंह एवं हिरदे पिता जगेशर द्वारा संबंधित भूमि पर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया। इसके बाद ग्राम पंचायत द्वारा निर्माण कार्य रोकने एवं अतिक्रमण हटाने के संबंध में तहसीलदार न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश जारी कर संबंधित पक्षों से दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया। प्रकरण में प्रस्तुत जवाब के दौरान संबंधित व्यक्तियों द्वारा लंबे समय से कब्जा होने की बात कही गई, किंतु भूमि पर वैध स्वामित्व अथवा अधिकार संबंधी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। राजस्व अमले द्वारा दिए गए प्रतिवेदन में यह भी उल्लेख किया गया कि स्थगन आदेश के बावजूद एक पक्ष द्वारा निर्माण कार्य जारी रखा गया।
    ग्राम पंचायत के प्रस्ताव एवं राजस्व अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस बल की उपस्थिति में चरणबद्ध रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान अधिकांश अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं। तालाब निर्माण हेतु प्रस्तावित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की प्रक्रिया शासन के नियमानुसार जारी है। पंचायत एवं राजस्व अभिलेखों के अनुसार संबंधित भूमि शासकीय घास मद में दर्ज है तथा उक्त भूमि पर किसी प्रकार के आवास निर्माण की स्वीकृति प्रदान नहीं की गई है। संबंधित परिवार का मूल आवास आबादी भूमि खसरा क्रमांक 498 में स्थित है, जहां आवास निर्माण हेतु प्रस्ताव स्वीकृत था।
    अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवास का निर्माण निर्धारित स्थल पर किया जाना आवश्यक होता है। निर्धारित स्थल पर निर्माण नहीं किए जाने के कारण आगे की किश्तों का भुगतान नहीं किया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर प्रस्तावित तालाब निर्माण कार्य ग्राम सभा एवं ग्राम पंचायत के प्रस्तावों के अनुरूप किया जा रहा है। यह परियोजना जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन तथा ग्रामीण हितों को ध्यान में रखते हुए स्वीकृत की गई है। प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक वैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    बेमेतरा में सजेगा महामंडप: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में संपन्न होगा ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह’, 21 जोड़ों में शामिल हैं स्थानीय विधायक दीपेश साहू

    May 29, 2026

    सुशासन तिहार- हितग्राहियों को मिला पक्के घर का सपना, आवास की चाबियों एवं स्वीकृति पत्रों का हुआ वितरण

    May 29, 2026

    क्रिकेट मैच में खुद को ‘गृहमंत्री का OSD’ बताकर रौब झाड़ने वाला फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    May 28, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,146

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,355

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,300

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,226
    Don't Miss
    रायपुर

    राज्य स्तरीय डिजिटल इंडिया परामर्श कार्यशाला संपन्न

    By Khabar WorldMay 29, 20262

    DPDP अधिनियम-2023 के तहत ‘प्राइवेसी बाय डिजाइन’ अपनाएगा छत्तीसगढ़ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में नागरिकों…

    बीजापुर में युवा जागरण की पहल, 30 पुनर्वासित युवा सीख रहे जीवन प्रबंधन

    May 29, 2026

    बेमेतरा में सजेगा महामंडप: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में संपन्न होगा ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह’, 21 जोड़ों में शामिल हैं स्थानीय विधायक दीपेश साहू

    May 29, 2026

    आयुष्मान योजना से मिली नई उम्मीद- जगनी बाई को मिला निःशुल्क उपचार का लाभ

    May 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    राज्य स्तरीय डिजिटल इंडिया परामर्श कार्यशाला संपन्न

    May 29, 2026

    बीजापुर में युवा जागरण की पहल, 30 पुनर्वासित युवा सीख रहे जीवन प्रबंधन

    May 29, 2026

    बेमेतरा में सजेगा महामंडप: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में संपन्न होगा ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह’, 21 जोड़ों में शामिल हैं स्थानीय विधायक दीपेश साहू

    May 29, 2026

    आयुष्मान योजना से मिली नई उम्मीद- जगनी बाई को मिला निःशुल्क उपचार का लाभ

    May 29, 2026

    विशेष स्वच्छता अभियान: नन्हे ‘स्वच्छता सिपाही’ आनंद कश्यप ने पेश की मिसाल; कार्डबोर्ड के डस्टबिन से दिया बड़ा संदेश

    May 29, 2026

    सुशासन तिहार 2026 के मधुर बेला में व्हीलचेयर पाकर खिले मासूमों के चेहरे

    May 29, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.