खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। शासन द्वारा 1 मई से 10 जून तक आयोजित किए जा रहे ’’सुशासन तिहार 2026’’ के अंतर्गत ग्राम पंचायत सांकरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया तथा पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही आवश्यक सामग्री एवं दस्तावेज वितरित किए गए।
शिविर के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र हितग्राहियों को उनके नवनिर्मित पक्के आवासों की चाबियां, स्वीकृति पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रदान किए गए। इसके साथ ही पात्र परिवारों को राशन कार्ड तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं से संबंधित सामग्री एवं लाभ भी वितरित किए गए। अपने सपनों के पक्के घर की चाबी प्राप्त कर हितग्राहियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र परिवार आवास जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने हजारों ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है तथा कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को सम्मानजनक एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराया है। उन्होंने बताया कि ’’आवास प्लस 2.0’’ के माध्यम से ऐसे पात्र एवं वंचित परिवारों का सर्वे एवं पंजीयन किया जा रहा है, जिन्हें अब तक योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। आगामी समय में उन्हें भी योजना से जोड़कर पक्के आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने हितग्राहियों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा अन्य पात्र परिवारों को भी योजनाओं की जानकारी देने का आग्रह किया।
शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। सुशासन तिहार के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।
Trending
- राज्य स्तरीय डिजिटल इंडिया परामर्श कार्यशाला संपन्न
- बीजापुर में युवा जागरण की पहल, 30 पुनर्वासित युवा सीख रहे जीवन प्रबंधन
- बेमेतरा में सजेगा महामंडप: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में संपन्न होगा ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह’, 21 जोड़ों में शामिल हैं स्थानीय विधायक दीपेश साहू
- आयुष्मान योजना से मिली नई उम्मीद- जगनी बाई को मिला निःशुल्क उपचार का लाभ
- विशेष स्वच्छता अभियान: नन्हे ‘स्वच्छता सिपाही’ आनंद कश्यप ने पेश की मिसाल; कार्डबोर्ड के डस्टबिन से दिया बड़ा संदेश
- सुशासन तिहार 2026 के मधुर बेला में व्हीलचेयर पाकर खिले मासूमों के चेहरे
- छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न
- IFS परीक्षा में 105वीं रैंक हासिल करने वाले गुरुदयाल जांगड़े का वनमंडल कार्यालय में सम्मान


