खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम माणिकचौरी में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में एक महिला का शव बरामद किया गया। वहीं उसी कमरे में दूसरी महिला बेहोशी की हालत में मिली, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक आशंका भीषण गर्मी के कारण मौत होने की जताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम माणिकचौरी स्थित एक मकान में करीब 60 वर्षीय दो महिलाएं एक ही कमरे में मौजूद थीं। स्थानीय लोगों को काफी समय तक कोई हलचल दिखाई नहीं देने पर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे के भीतर एक महिला का शव बरामद किया, जबकि दूसरी महिला अचेत अवस्था में पड़ी मिली। पुलिस के अनुसार मृत महिला का शव करीब दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। वहीं दूसरी महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी में भीषण गर्मी और लू को घटना की वजह माना जा रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त


