खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां शेयर बाजार में ज्यादा मुनाफा दिलाने का लालच देकर एक युवक से करीब 6 लाख रुपए की ठगी कर ली गई।
बताया जा रहा है कि आरोपी महिला ने टेलीग्राम चैनल के जरिए युवक से संपर्क किया और खुद को शेयर ट्रेडिंग एक्सपर्ट बताकर कम समय में बड़ा रिटर्न मिलने का भरोसा दिलाया। शुरुआत में आरोपी ने युवक का विश्वास जीतने के लिए फर्जी प्रॉफिट और ट्रेडिंग स्क्रीनशॉट भेजे। इसके बाद अलग-अलग बहानों से धीरे-धीरे युवक से लाखों रुपए विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवा लिए।
जब युवक ने अपने पैसे वापस मांगने की कोशिश की तो आरोपी ने जवाब देना बंद कर दिया और टेलीग्राम चैनल भी बंद कर दिया। खुद के साथ ठगी होने का एहसास होने पर पीड़ित ने टिकरापारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और ट्रांजेक्शन डिटेल के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर शेयर ट्रेडिंग और निवेश के नाम पर दिए जा रहे लालच से सतर्क रहें।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


