खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। CM साय ने ईमानदारी दिखाने वाले पत्रकार की तारीफ़ की। उन्होंने कहा, आनंद साहू जी की जितनी प्रशंसा की जाय, कम है। साधुवाद। आज के दौर में जहां लोग छोटी-छोटी रकम के लिए भी ईमान बेच देते हैं, वहीं बेमेतरा के वरिष्ठ पत्रकार आनंद प्रकाश साहू ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी पूरे जिले में चर्चा हो रही है। आज बुधवार तड़के करीब 4:30 बजे उन्हें शहर के सिग्नल चौक स्थित पुराने बस स्टैंड के पास मुख्य सड़क पर एक लावारिस बैग पड़ा मिला। बैग खोलकर देखा गया तो उसमें करीब 30 लाख रुपए के सोना-चांदी के जेवर और 37 हजार रुपए नकद थे। लेकिन इतनी बड़ी रकम देखकर भी आनंद प्रकाश साहू का मन नहीं डोला। उन्होंने बिना देर किए बैग सीधे सिटी कोतवाली पहुंचाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने जब बैग की जांच की तो उसमें भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण और नगदी मिली। मामले की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई गई। डीआईजी रामकृष्ण साहू ने बैग के असली मालिक का पता लगाकर सामान सुरक्षित लौटाने के निर्देश दिए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव और एसडीओपी भुषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सोनल ग्वाला और उनकी टीम ने तेजी से जांच शुरू की। कुछ ही घंटों में पुलिस ने बैग के मालिक विजय कुमार सोनी को खोज निकाला।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


