खबर वर्ल्ड न्यूज-अम्बिकापुर। राज्य में ‘सुशासन तिहार’ आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान के तहत जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जा रहा है। इसी क्रम में अम्बिकापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम खलीबा के रहने वाले मन्नू को सुशासन तिहार के दौरान वन अधिकार पत्र पुस्तिका (पट्टा) प्राप्त हुआ है। अधिकार पत्र मिलने के बाद अन्नू ने खुशी जाहिर करते हुए शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार जताया है।
मन्नू ने बताया कि उनके पिताजी की मृत्यु के बाद परिवार को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। वन अधिकार का वैध अधिकार नहीं होने के कारण कई शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी आती थी। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार के दौरान उन्होंने अपनी समस्या को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया था, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें भूमि का वन अधिकार पत्र प्रदान किया गया।
मन्नू ने कहा कि अब उनके नाम पर पट्टा होने से भविष्य में विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ आसानी से मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि “सुशासन तिहार से हमारी समस्याओं का समाधान हो रहा है। अब हमें शासन की योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी को इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में सुशासन तिहार के माध्यम से जिले में आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। शिविरों में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई कर पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में उत्साह का वातावरण देखने को मिल रहा है।
Trending
- टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन
- केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट
- सुरक्षा मिले तो महादेव नेटवर्क के बड़े राज खोलने का दावा, सौरभ चंद्राकर के बयान से जांच में नया मोड़
- विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
- श्रवण यंत्र ने कांति के जीवन में जगाई नई उम्मीद, शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर कदम


