खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। लव मैरिज के दो महीने बाद ही दुल्हन सोने-चांदी के जेवर और 50 हजार कैश लेकर फरार हो गई। पति का आरोप है कि वह अपने बॉयफ्रेंड के साफ भाग गई है। अब पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत को लेकर पहुंचा है।
जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। 6 महीने के रिलेशनशीप के बाद युवती और युवक 20 मार्च को शादी के बंधन में बंधे। सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया गया। लेकिन दो महीने बाद अचानक नवविवाहिता लापता हो गई। जिसके बाद पति गगन साहू ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा।
पति गगन साहू ने आरोप है कि उसकी पत्नी अपने साथ घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार नकदी भी ले गई। उसने आशंका जताई है कि उसकी पत्नी अपने पुराने प्रेमी के साथ भागी है। घटना के बाद से वह लगातार पत्नी की तलाश कर रहा है, लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है।
पीड़ित पति का कहना है कि वह पिछले तीन दिनों से थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। वहीं मामले में पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, नवविवाहिता रायपुर जिले से लगे अमलेश्वर की रहने वाली है। शिकायत आवेदन में बताया गया कि वह कुछ समय पहले अपने मायके गई, जहां से वह कहीं निकल गई है। चूंकि दूसरे थाना क्षेत्र का मामला है, इसलिए फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


