खबर वर्ल्ड न्यूज-सीतापुर। भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो ने समर्थकों के साथ उप तहसील राजापुर में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के साथ जमकर मारपीट कर दी है। नायब तहसीलदार ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया है, विधायक व समर्थकों ने राजपुर चौराहों में सबके सामाने उसके साथ पिटाई की, कपड़े फाड़ दिए और जमीन पर गिरा दिया। नायब तहसीलदार की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने कोतवाली ने विधायक रामकुमार टोप्पो, यूसुफ, नाजिम राजा, पंकज गुप्ता सहित 10 लोगों के खिलाफ BNS की धारा 221, 221(1),132,191(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है। विधायक रामकुमार टोप्पो की चचेरी बहन सीमा धनकी और नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के बीच हुए तू तू मैं मैं के बाद हुई मारपीट की घटना घटी।
सरगुजा पुलिस ने इस मामले में नायब तहसीलदार के खिलाफ जमानती धाराओं में FIR दर्ज की है। नायब तहसीलदार के खिलाफ महिला ने जातिगत गाली गलौज, अश्लील इशारे करना और अभद्रता करते हुए धक्का मुक्की कर बलपूर्वक ऑफिस से बाहर निकालने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में जमानती धाराओं में एफआईआर की है।
पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 296,351 (2) और 79 की धारा प्रभावी की है। पुलिस ने विधायक रामकुमार टोप्पो, यूसूफ, नाजिम रजा तथा पंकज गुप्ता के साथ दस बारह अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया है। सरगुजा पुलिस ने नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी की शिकायत पर विधायक रामकुमार टोप्पो एवं अन्य के ख़िलाफ़ बीएनएस की थारा 221,121(1),191(2) और 132 के तहत एफआईआर किया है।
Trending
- टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन
- केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट
- सुरक्षा मिले तो महादेव नेटवर्क के बड़े राज खोलने का दावा, सौरभ चंद्राकर के बयान से जांच में नया मोड़
- विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
- श्रवण यंत्र ने कांति के जीवन में जगाई नई उम्मीद, शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर कदम


