खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव के बीच सूरजपुर जिला कांग्रेस महामंत्री के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज करने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का अनशन खत्म हो गया है। प्रशासन ने कांग्रेस नेताओं की मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और फिर चर्चा के बाद नारियल पानी पीकर अनशन खत्म किया।
शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव के बीच जिले के महामंत्री नागेंद्र जैन के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज करने के विरोध में टीएस सिंहदेव और दीपक बैज मंगलवार शाम से आमरण अनशन पर बैठे थे। प्रशासन की मान मनौव्वल की कोशिशें चलती रहीं। स्थानीय जिला और पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस नेताओं की तीन सूत्रीय मांगों पर सहमति जताई, जिसके बाद अनशन खत्म हुआ।
कांग्रेस नेताओं ने कॉउंटर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी। पुलिस ने भाजपाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। महामंत्री नागेन्द्र जैन के खिलाफ आर्म्स एक्ट के मामले की विवेचना डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे। इसके अलावा विश्रामपुर थाना प्रभारी को छुट्टी पर भेज दिया गया है। तीन मांगें पूरी होने के बाद सिंहदेव और बैज ने अनशन खत्म किए। आंदोलन समाप्त करते हुए दीपक बैज ने कहा कि अंततः न्याय की जीत हुई। पुलिस एवं प्रशासन ने कांग्रेस की सभी मांगें मान ली है। टीएस सिंहदेव की अनुमति से आंदोलन को स्थगित किया जा रहा है।
Trending
- जनप्रतिनिधि से पत्रकरिता, संघर्ष, जनसेवा और निष्पक्ष पत्रकारिता की पहचान बने प्रीत लाल कुर्रे को मिला राष्ट्रीय गौरव अवार्ड
- दंतेवाड़ा में ऐतिहासिक खोज, 11वीं शताब्दी के शिलालेखों से लेकर दुर्लभ ताड़पत्र पांडुलिपियों का मिला खजाना
- सुशासन तिहार में बस्तर के पारंपरिक स्वाद की धूम: ‘नारी शक्ति’ को मिला आत्मनिर्भरता का नया मंच
- छत्तीसगढ़ में ‘इम्प्रूव्ड राईस स्कीम’ लागू करने की तैयारी तेज
- बीजापुर तेंदूपत्ता अग्निकांड: सरकार का बड़ा एक्शन; DFO रमेश जांगड़े हटाए गए, वन मंत्री ने दिए जांच के निर्देश
- सड़क पर ‘संजीवनी’: 108 कर्मियों की सूझबूझ से एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित
- सुशासन तिहार शिविर में वन विभाग ने 99,500 पौधे बाटे, तेन्दुपत्ता संग्राहकों की बेटियों को किया सम्मानित
- छत्तीसगढ़ में बुनियादी ढांचे का होगा कायाकल्प- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में करोड़ों की नवीन परियोजनाओं को दी हरी झंडी


