नई दिल्ली। युगांडा से भारत आए संदिग्ध मरीज की इबोला की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। बता दें कि अफ्रीकी देश कांगो में इबोला वायरस के 246 संदिग्ध मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 65 लोगों की मौत हो चुकी है।
युगांडा से भारत लौटे एक संदिग्ध यात्री की इबोला जांच रिपोर्ट आ गई है। हालांकि राहत की बात ये है कि उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। हल्के बदन दर्द की शिकायत के बाद उसे एहतियातन बेंगलुरु के सरकारी एपिडेमिक डिजीज हॉस्पिटल में आइसोलेशन में रखा गया था।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मरीज की हालत सामान्य थी और शरीर दर्द के अलावा कोई गंभीर लक्षण नहीं पाए गए। उसका सैंपल जांच के लिए National Institute of Virology भेजा गया था, जहां रिपोर्ट इबोला निगेटिव आई।
सरकार ने कहा है कि फिलहाल भारत में इबोला का कोई मामला नहीं है, लेकिन अफ्रीका में बढ़ते मामलों को देखते हुए निगरानी और स्क्रीनिंग लगातार जारी है।
Trending
- जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कुकुरहट्टा की तस्वीर
- रक्षाबंधन के पूर्व जिला कोषालय ने किया प्रस्तुत वेतन देयकों का शत-प्रतिशत भुगतान, अधिकारी-कर्मचारियों में खुशी
- अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति मुंगेली ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव
- संत शिरोमणि रविदास जी की जन्मभूमि की पवित्र मिट्टी का कलश वितरण कार्यक्रम संपन्न
- राखी से पहले ‘विष्णु भैया’ की सौगात, प्रेम कुंवर के घर आई खुशियों की मिठास
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल
- मुख्यमंत्री ने ‘साइंस ऑन व्हील्स’ को दिखाई हरी झंडी, अब स्कूलों तक पहुंचेगी प्रयोगों की चलती-फिरती विज्ञान शाला
- छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन


