खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी नीतू कमल और डी श्रवण को केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी में आईजी के लिए इंपैनल किया गया है।
बता दें कि आईपीएस नीतू कमल वर्तमान में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हैं, जबकि डी श्रवण राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दोनों अधिकारियों की कार्यशैली और अनुभव को देखते हुए केंद्र ने उन्हें अहम जिम्मेदारियों के लिए चयनित किया है।
गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची में देशभर के वर्ष 2001 से 2008 बैच तक के कुल 67 आईपीएस अधिकारियों को आईजी और डीआईजी स्तर के पदों के लिए इंपैनल किया गया है। छत्तीसगढ़ कैडर के इन दोनों अधिकारियों के इंपैनल होने को राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
Trending
- छत्तीसगढ़ कैडर के लिए बड़ी उपलब्धि: IPS नीतू कमल और डी श्रवण केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों में IG पद के लिए इंपैनल
- भोपालपटनम नगर पंचायत में 62 लाख की गड़बड़ी, सीएमओ व लेखापाल निलंबित
- मुख्य सचिव ने ई-प्रगति पोर्टल पर जियोटैग फोटो के साथ रिपोर्ट अपलोड करने के दिए निर्देश
- डिजिटल क्रांति: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘सेवा सेतु’ पहल से बस्तर के वनांचलों तक पहुँचीं 441 से अधिक सरकारी सेवाएँ
- छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ, बिलासपुर क्षेत्र की नई कार्यकारिणी का गठन
- कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण
- सुशासन तिहार: कोरबा में शांति गवेल का सपना हुआ सच, पीएम आवास योजना से मिला नया आशियाना
- बलौदाबाजार: शून्य प्रतिशत ब्याज ऋण योजना से चमकेगी खरीफ की फसल, अब तक 49 हजार से अधिक किसानों को 262 करोड़ से ज्यादा का फंड जारी


