खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार । राज्य शासन की शून्य ब्याज योजना खरीफ खेती में किसानों के लिये संबल बन रही है। किसान सहकारी समिति एवं जिला सहकारी बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड के द्वारा शून्य ब्याज में ऋण राशि प्राप्त कर खरीफ खेती के लिये खाद -बीज़ सहित अन्य कृषि कार्य में उपयोग कर रहे हैं। बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सहकारिता विभाग में अधिकारियो को केसीसी से अधिक से अधिक किसानों को शून्य ब्याज ऋण का लाभ देने के निर्देश दिये हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ वर्ष 2026-27 में जिले के 56981 को 515 करोड राशि शून्य ब्याज में वितरित करने का लक्ष्य है। इस लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 49492 किसानों को 262 करोड़ 77 लाख रुपए वितरित किया जा चुका है। विगत वर्ष 470 करोड़ रुपए वितरित करने का लक्ष्य मिला था। इसीतरह इस वर्ष समितियो में उर्वरक भण्डारण हेतु 58350 मेट्रिक टन का लक्ष्य हैं जिसके विरुद्ध 24299 मेट्रिक टन भण्डारण एवं समितियो के द्वारा 4102 मेट्रिक टन खाद का वितरण किया गया है एवं समितियों में 20197 मेट्रिक टन खाद शेष है।बीज भण्डारण लक्ष्य 32690 क्विंटल के विरुद्ध 6593 क्विंटल भण्डारण एवं 3338 क्विंटल वितरण किया गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


