खबर वर्ल्ड न्यूज-लेखराज चक्रधारी-धमतरी। जिला धमतरी के ग्राम कुनडेल में संचालित जिज्ञासा मेडिका को लेकर स्वास्थ्य नियमों के उल्लंघन के गंभीर आरोप सामने आए हैं। प्राप्त जानकारी एवं उपलब्ध तस्वीरों के अनुसार यह संस्थान केवल मेडिकल के रूप में ही नहीं, बल्कि पैथोलॉजी लैब के रूप में भी कार्य कर रहा है, जबकि संबंधित लैब का स्वास्थ्य विभाग में पंजीयन नहीं होना बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां डॉ. दिनेश द्वारा मरीजों का इलाज किया जा रहा है, जो कथित तौर पर किसी MBBS डॉक्टर के संरक्षण में अवैध रूप से चिकित्सा कार्य कर रहे हैं। आरोप है कि बिना वैध डिग्री, लाइसेंस और अनुमति के मरीजों की जांच, सैंपल कलेक्शन, रिपोर्ट तैयार करने तथा इलाज का कार्य किया जा रहा है।
लैब में जांच मशीनें, सैंपल कलेक्शन सामग्री एवं अन्य उपकरण मौजूद हैं, जो स्पष्ट रूप से पैथोलॉजी जांच की ओर इशारा करते हैं। नियमों के अनुसार किसी भी पैथोलॉजी लैब के संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण एवं मान्यता अनिवार्य होती है, लेकिन यहां इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है।
ग्रामीणों में इस बात को लेकर गहरी चिंता है कि बिना पंजीयन और बिना योग्य चिकित्सक के संचालित ऐसे संस्थान से गलत रिपोर्ट एवं गलत इलाज का खतरा बना रहता है, जिससे आम जनता की सेहत के साथ गंभीर खिलवाड़ हो सकता है।
अब यह सवाल उठना लाज़मी है कि—
* क्या जिज्ञासा मेडिका एवं उससे जुड़ी पैथोलॉजी लैब पंजीकृत है?
* इलाज करने वाले डॉक्टर के पास आवश्यक डिग्री व लाइसेंस है या नहीं?
* यदि नियमों का उल्लंघन है, तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।
Trending
- पितृदोष से परेशान हैं तो फल्गु नदी के तट पर स्थित इस मंदिर में करें तर्पण, सात पीढ़ियों को मिलेगा मोक्ष
- ग्राम कुनडेल में अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी लैब पर उठे गंभीर सवाल
- आईपीएल : पहले क्वालिफायर में आरसीबी के सामने जीटी की मुश्किल चुनौती, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?
- मैं रामभद्राचार्य को जगद्गुरु तो क्या, गांव का गुरु भी नहीं मानता- चरणदास महंत
- डायबिटीज, एनीमिया और मोटापा: ‘कमल ककड़ी’ है सेहत का ऑल-इन-वन फॉर्मूला, जानें इसके चमत्कारी फायदे
- रायपुर में कानून व्यवस्था पर सवाल: घर के सामने नशा करने का विरोध करने पर नाबालिग को मारा चाकू, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
- नौतपा के पहले दिन राजनांदगांव रहा सबसे गर्म, रायपुर में पहली बार 45°C का आंकड़ा पार, 3 दिन बाद राहत की संभावना
- बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा से ऑनलाइन ठगी, बड़े नेता का PA बताकर ऐंठे पैसे, FIR दर्ज


