खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शातिर ठगों ने भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा को निशाना बनाया है। खुद को भाजपा के बड़े नेता का पीए बताकर ठगी को अंजाम दिया। डीजल भरवाने के लिए पैसे की मांग पर विधायक ने जगन्नाथ मंदिर के सेवक से रकम ट्रांसफर कराए। पूरा मामला खम्हारडीह थाना इलाके का है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने फोन कर खुद को भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का निज सहायक (पीए) बताया। बातचीत के दौरान उसने डीजल डलवाने के नाम पर तत्काल पैसों की जरूरत होने की बात कही। आरोपी ने झांसा देकर दो अलग-अलग बार में रकम ट्रांसफर करवाने की मांग की।
बताया जा रहा है कि विधायक पुरंदर मिश्रा ने जगन्नाथ मंदिर के सेवक नारायण मिश्रा के जरिए आरोपी के खाते में कुल 10 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए। बाद में जब मामले की सच्चाई सामने आई तो ठगी का खुलासा हुआ। सेवक नारायण मिश्रा की शिकायत पर खम्हारडीह थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मोबाइल नंबर और बैंक खाते के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
Trending
- पितृदोष से परेशान हैं तो फल्गु नदी के तट पर स्थित इस मंदिर में करें तर्पण, सात पीढ़ियों को मिलेगा मोक्ष
- ग्राम कुनडेल में अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी लैब पर उठे गंभीर सवाल
- आईपीएल : पहले क्वालिफायर में आरसीबी के सामने जीटी की मुश्किल चुनौती, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?
- मैं रामभद्राचार्य को जगद्गुरु तो क्या, गांव का गुरु भी नहीं मानता- चरणदास महंत
- डायबिटीज, एनीमिया और मोटापा: ‘कमल ककड़ी’ है सेहत का ऑल-इन-वन फॉर्मूला, जानें इसके चमत्कारी फायदे
- रायपुर में कानून व्यवस्था पर सवाल: घर के सामने नशा करने का विरोध करने पर नाबालिग को मारा चाकू, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
- नौतपा के पहले दिन राजनांदगांव रहा सबसे गर्म, रायपुर में पहली बार 45°C का आंकड़ा पार, 3 दिन बाद राहत की संभावना
- बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा से ऑनलाइन ठगी, बड़े नेता का PA बताकर ऐंठे पैसे, FIR दर्ज


