Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जशपुर में मानवता शर्मसार: मानसिक रूप से कमजोर युवती से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

    May 25, 2026

    मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक

    May 25, 2026

    सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव विकासशील

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • जशपुर में मानवता शर्मसार: मानसिक रूप से कमजोर युवती से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
    • मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक
    • सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव विकासशील
    • बस्तर का गौरव ‘सफेद चंदन वन’ तस्करों की भेंट चढ़ा; 2,000 पेड़ों में से सिर्फ 200 बचे
    • मुख्यमंत्री साय की पहल : नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के समग्र विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’
    • छ ग श्रमजीवी पत्रकार संघ संभागीय पत्रकार मिलन एवं कार्यकारिणी बैठक संपन्न
    • छत्तीसगढ़ मनरेगा में चमका बेमेतरा: 70 हजार परिवारों को मिला काम, राज्य के शीर्ष 5 जिलों में बनाई जगह
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में शीघ्र शुरू होगी सीएम हेल्पलाइन 1076
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » छ ग श्रमजीवी पत्रकार संघ संभागीय पत्रकार मिलन एवं कार्यकारिणी बैठक संपन्न
    बिलासपुर

    छ ग श्रमजीवी पत्रकार संघ संभागीय पत्रकार मिलन एवं कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    Khabar WorldBy Khabar WorldMay 25, 2026No Comments18 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    राजकुमार यादव बने बिलासपुर संभाग अध्यक्ष, नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा में अजीत बघेल बने मुंगेली जिला अध्यक्ष

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-सरगांव। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के तत्वावधान में नगर पंचायत सरगांव के सांस्कृतिक भवन में संभागीय पत्रकार मिलन एवं संभागीय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश संगठन सचिव मनोज मिश्रा, विशिष्ट अतिथि बिलासपुर जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ठाकुर, कोरबा जिला अध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना, प्रदेश सह सचिव साखन दर्वे, वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश पांडेय, सहित मुंगेली, बिल्हा एवं पूरे संभाग के पत्रकार साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    बैठक में प्रदेश महासचिव ने बताया कि विगत चार वर्षों से मुंगेली जिला अध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभाने वाले राजकुमार यादव को संगठन के प्रति समर्पण, जागरूकता एवं जिले का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित करने वाले आयोजनों के सफल संचालन के चलते प्रदेश कार्यकारिणी व प्रदेशाध्यक्ष अरविंद अवस्थी की अनुशंसा पर बिलासपुर संभाग अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई ने कहा कि छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ आज प्रदेश का एक मजबूत और सक्रिय पत्रकार संगठन बनकर उभरा है। संगठन ने हमेशा पत्रकार हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य किया है। जिला से लेकर ब्लॉक स्तर तक पत्रकार साथियों को अभिमान्यता दिलाने के लिए शासन-प्रशासन के समक्ष लगातार मांग रखी गई, जिसका सकारात्मक परिणाम भी सामने आया है।
    उन्होंने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकजुटता और पत्रकार साथियों का आपसी विश्वास है। यही कारण है कि आज प्रदेश के कोने-कोने में संगठन पत्रकारों की आवाज बनकर कार्य कर रहा है।
    कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी मनोज मिश्रा ने कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा जब सभी जिला एवं ब्लॉक इकाइयां नियमित रूप से सक्रिय रहेंगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि प्रत्येक जिला और ब्लॉक स्तर पर हर महीने बैठक आयोजित की जाए तथा वर्ष में कम से कम दो बड़े बैठक एवं पत्रकार मिलन कार्यक्रम अनिवार्य रूप से किए जाएं।
    इस अवसर पर कमल गुप्ता को संभागीय उपाध्यक्ष एवं चन्द्रकांत निर्णेजक को संभागीय सचिव नियुक्त किया गया। मुंगेली जिला कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई, जिसमें जिला कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अजीत बघेल, महासचिव नारायण बंजारे, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र साहू एवं हरजीत भास्कर, मुंगेली ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद बंजारा, लोरमी ब्लॉक अध्यक्ष विनोद जायसवाल, पथरिया ब्लॉक अध्यक्ष देव चरण जोशी तथा बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष मनहरण बंजारे को जिम्मेदारी सौंपी गई।
    संभाग अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने के बाद राजकुमार यादव ने प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव, संगठन सचिव एवं समस्त पत्रकार साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
    इस दौरान मनीष अग्रवाल, संपत्ति शर्मा, शिवम पांडेय, महेंद्र साहू, शाहनवाज खान, निर्मल अग्रवाल, नारायण बंजारे, महेंद्र कुमार, माखन घृतलहरे, विनोद जायसवाल, देव प्रसाद बंजारा, उमेश दिवाकर, त्रिलोक कोसले, दुजराम मार्को, राकेश भास्कर, गुलजार सिंह लहरे, पुरुषोत्तम सेन, शाहे आलम ,अजीत बघेल, अरविंद बंजारा, देवचरण जोशी, सत्खोजी कोसले, राम भारद्वाज, धनंजय कुमार, जयकिशन घृतलहरे, हरजीत भास्कर, फलित कुमार जांगड़े, मनहरण बंजारे चेतन तिवारी, दुर्गा प्रसाद प्रजापति और संभाग से अन्य पत्रकार साथी भी उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    बिलासपुर में प्रलोभन देकर धर्मांतरण का आरोप; तीन के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस कस्टडी में आरोपी

    May 25, 2026

    फास्टरपुर क्षेत्र में प्रस्तावित नई इथेनॉल कंपनी को लेकर ग्रामीणों में बढ़ता विरोध, मारपीट और धमकी के आरोप

    May 24, 2026

    पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन

    May 24, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,143

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,348

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,298

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,224
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    जशपुर में मानवता शर्मसार: मानसिक रूप से कमजोर युवती से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

    By Khabar WorldMay 25, 20260

    मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक

    May 25, 2026

    सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव विकासशील

    May 25, 2026

    बस्तर का गौरव ‘सफेद चंदन वन’ तस्करों की भेंट चढ़ा; 2,000 पेड़ों में से सिर्फ 200 बचे

    May 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    जशपुर में मानवता शर्मसार: मानसिक रूप से कमजोर युवती से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

    May 25, 2026

    मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक

    May 25, 2026

    सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव विकासशील

    May 25, 2026

    बस्तर का गौरव ‘सफेद चंदन वन’ तस्करों की भेंट चढ़ा; 2,000 पेड़ों में से सिर्फ 200 बचे

    May 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय की पहल : नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के समग्र विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’

    May 25, 2026

    छ ग श्रमजीवी पत्रकार संघ संभागीय पत्रकार मिलन एवं कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    May 25, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.