खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से उत्पात मचा रहे एक खतरनाक दंतैल हाथी का आतंक देखने को मिला है। रविवार को ग्राम दोंद में हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान जहरु राम नेताम के रूप में हुई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक और भारी दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, दंतैल हाथी पिछले चार दिनों से लगातार मुरुमडीह क्षेत्र के खेत-खलिहानों में डेरा डाले हुए था और किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहा था। रविवार को इस हाथी ने ग्राम दोंद की ओर रुख किया। इस दौरान उसने ग्रामीण को उठाकर जमीन पर पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। रात के समय वन विभाग की टीम, मुस्तैद हाथी मित्र दल और स्थानीय ग्रामीणों ने अदम्य साहस दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को आबादी वाले हिस्से से दूर खदेड़ा था।
ग्रामीणों पर हमला करने के बाद दंतैल हाथी सीधे गांव के खलिहानों को पार करते हुए पास की पहाड़ी की ओर निकल गया है। वन विभाग के अधिकारियों का अनुमान है कि हाथी पहाड़ी के रास्ते से होते हुए आस-पास के अन्य ग्रामीण इलाकों में प्रवेश कर सकता है।
हाथी की आवाजाही को देखते हुए वन विभाग ने ग्राम मुड़पार,दोंद,सुरबाय, पांडादाह, गुढ़ागढ़,भिभौरीं,बफरा, बार, हरदी सहित आस-पास के सभी सीमावर्ती गांवों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
वन विभाग और हाथी मित्र दल ने ग्रामीणों से अपील की है कि वह रात या तड़के सुबह अकेले खेतों या पहाड़ी की तरफ न जाएं। हाथी को देखने पर उकसाएं नहीं और करीब जाकर फोटो-वीडियो बनाने का प्रयास करें। किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत वन अमले या हाथी मित्र दल को सूचित करें। फिलहाल वन विभाग की टीम हाथी की लोकेशन पर लगातार नजर बनाए हुए है। गांव वालों ने वन विभाग से पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की है।
Trending
- सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: आत्मसमर्पित नक्सलियों की निशानदेही पर 4 डंप बरामद, भारी मात्रा में हथियार और बारूद जब्त
- बस्तर सांसद महेश कश्यप की त्वरित पहल: दिल्ली ‘जनजाति समागम’ में बिछड़े सुकमा के 3 ग्रामीण सकुशल मिले, सांसद आवास पर दी गई शरण
- कोंडागांव में फूड पॉइजनिंग का कहर: जतरा कार्यक्रम में भोजन के बाद 17 ग्रामीण बीमार, 9 की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
- दंतैल हाथी का खूनी तांडव; ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, 10 गांवों में ‘हाई अलर्ट’
- सब्जी के कैरेट में छिपाकर ले जा रहे थे ₹65 लाख का गांजा, गरियाबंद पुलिस को हफ्तेभर में तीसरी बड़ी कामयाबी
- नौतपा आज से शुरू, इससे डरे नहीं नवपता ना पड़े तो क्या होगा? जानें
- IPL 2026: रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स सातवीं बार प्लेऑफ में, मुंबई को 30 रनों से रौंदा; पंजाब और कोलकाता का सफर खत्म
- बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का ऐतिहासिक महा-संग्राम: चौथे रविवार को फिर गरजी रितेश देशमुख की फिल्म, 100 करोड़ी क्लब से बस एक कदम दूर


