खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनावल थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर साप्ताहिक बाजार डिंडा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तभी पीपरपान मोड़ के पास एटा लोड ट्रैक्टर से जा टकराई। घटनास्थल पर दो युवकों ने दम तोड़ दिया। वहीं दो युवकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। वही मृतकों के परिजन ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक गलत तरीके से ट्रैक्टर को पार्क किया था। किसी भी प्रकार का कोई रिफ्लेक्टर खड़ी ट्रैक्टर में नहीं लगाया गया था। जिसके कारण बाइक सवार यूको को कड़ी ट्रैक्टर दिखाई नहीं दी और युवक ट्रैक्टर से जा टकराये।
हादसे की सूचना मिलते ही सनावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। एक साथ चार युवकों की मौत की खबर से गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल और घटनास्थल पर जुट गए। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Trending
- टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन
- केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट
- सुरक्षा मिले तो महादेव नेटवर्क के बड़े राज खोलने का दावा, सौरभ चंद्राकर के बयान से जांच में नया मोड़
- विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
- श्रवण यंत्र ने कांति के जीवन में जगाई नई उम्मीद, शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर कदम


