खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई हिस्से लू की चपेट में है। भीषण गर्मी का दौर जारी है। इस बीच आज से नौतपा शुरू हो रहा है। अब अगले 9 दिन और अधिक गर्मी पड़ने वाली है। उत्तर पश्चिम से आने वाली शुष्क और गर्म हवा के प्रभाव के कारण अधिकतम तापमान बढ़ा हुआ है। फिलहाल इसमें परिवर्तन की संभावना नहीं है। रविवार को राजधानी में ग्रीष्म लहर ने लोगों को हलाकान किया.
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव के अलावा 8 अन्य शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री, जगदलपुर में 43.3 डिग्री, रायगढ़ में 42.8 डिग्री, कोरबा में 42.5 डिग्री, बलरामपुर, पेंड्रारोड में 41.8 डिग्री, अम्बिकापुर में 41.7, रामानुजगंज में 40.1 और जशपुर 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अलग-अलग शहरों में अधिकतम तापमान दर्ज
राजनांदगांव – 45.5 डिग्री सेल्सियस
माना (रायपुर) – 45 डिग्री सेल्सियस
दुर्ग – 44.5 डिग्री सेल्सियस
बेमेतरा – 44.3 डिग्री सेल्सियस
बिलासपुर – 44.2 डिग्री सेल्सियस
रायपुर – 44.1 डिग्री सेल्सियस
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
रायपुर शहर के लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक, सोमवार को आकाश मुख्त तौर पर साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
Trending
- नौतपा आज से शुरू, इससे डरे नहीं नवपता ना पड़े तो क्या होगा? जानें
- IPL 2026: रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स सातवीं बार प्लेऑफ में, मुंबई को 30 रनों से रौंदा; पंजाब और कोलकाता का सफर खत्म
- बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का ऐतिहासिक महा-संग्राम: चौथे रविवार को फिर गरजी रितेश देशमुख की फिल्म, 100 करोड़ी क्लब से बस एक कदम दूर
- अचार-चटनी ही नहीं कच्चे आम का जूस भी बनता है टेस्टी, शरीर को करता है ठंडा, जानें आम पन्ना के फायदे
- खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत
- बिलासपुर में प्रलोभन देकर धर्मांतरण का आरोप; तीन के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस कस्टडी में आरोपी
- आज से नौतपा शुरू, अगले 9 दिन ज्यादा तपेगी धरती
- गृहमंत्री शर्मा ने खुद ‘पीड़ित’ बन आधी रात को परखी डायल-112 की रफ़्तार, तकनीकी अपग्रेड के दिखे नतीजे


