खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ पुलिस और आबकारी उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में आबकारी उड़नदस्ता टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने गांजा सप्लायर पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से लाखों रुपए का गांजा बरामद किया गया है। यह मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।
जिले में आज आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। टीम ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है, जो गांजा सप्लाई का काम कर रहे थे। टीम ने उनके पास से साढ़े चार लाख रुपए का 22.6 किलो गांजा जब्त किया है।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि आज 24 मई को थाना सीतापुर क्षेत्रों में गश्त किया जा रहा था। जब वे गस्त के दौरान वंदना मेन रोड पर मैनपाट की तरफ जा रहे थे, तो जजगा पुलिया के पास एक महिला और एक पुरुष उड़ीसा नंबर की टीवीएस जूपिटर वाहन पर दो बोरियों के साथ खड़े दिखाई दिए। संदिग्ध अवस्था देखकर जब सरकारी वाहन रोका गया तो दोनों हड़बड़ा गए।
वहीं जब टीम ने दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि बोरी में गांजा है, जिसके बाद आबकारी उड़नदस्ता टीम ने ओड़िशा के गांजा सप्लायर आरोपी पति और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने उनके पास से साढ़े चार लाख रुपए का 22.6 किलो गांजा भी बरामद किया है, जिसे उन्होंने बोरे के अंदर भर रखा था।
Trending
- रायपुर में बमबाजी से दहशत: कबीर नगर में घर पर फेंके गए दो बम, महिला समेत कई आरोपी फरार
- जनजातीय समाज भारत की सांस्कृतिक आत्मा का सबसे प्राचीन और जीवंत स्वरूप – मुख्यमंत्री साय
- रायपुर प्रेस क्लब की बड़ी तैयारी, 30 मई को होगा पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव
- धर्म परिवर्तन बनाम आदिवासी पहचान: दिल्ली के लाल किला मैदान से ‘डीलिस्टिंग’ की उठी देशव्यापी हुंकार, राजनीतिक समीकरण बदलने के संकेत
- ओडिशा से जुपिटर पर गांजा तस्करी कर रहे पति-पत्नी गिरफ्तार, ₹4.5 लाख का माल जब्त
- हीट स्ट्रोक से अचानक जमीन पर गिरने लगे बेजुबान, इलाके में मचा हड़कंप
- माउंट एवरेस्ट विजेता अमिता श्रीवास के स्वास्थ्य लाभ हेतु राज्य सरकार सजग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- फास्टरपुर क्षेत्र में प्रस्तावित नई इथेनॉल कंपनी को लेकर ग्रामीणों में बढ़ता विरोध, मारपीट और धमकी के आरोप


