खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और लू (हीट स्ट्रोक) का कहर देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी और धूप से आम जनता के साथ ही जानवर भी परेशान है। कोरबा जिले में हीट स्ट्रोक के कारण सैकड़ों चमगादड़ों की मौत हो गई है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, पाली विकासखंड के अंतर्गत आने वाले नौकोनिया तालाब के आसपास लगे बड़े पेड़ों पर रहने वाले चमगादड़ रविवार को अचानक पेड़ों से सीधे जमीन पर गिरने लगे। एक साथ इतनी संख्या में चमगादड़ों की मौत से इलाके के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी है।
जानकारी के मुताबिक, शहर का तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। नौतपा शुरू होने से पहले ही पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। गर्म हवाओं और थपेड़ों के कारण दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। अस्पतालों में भी डिहाइड्रेशन और लू के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।
Trending
- रायपुर में बमबाजी से दहशत: कबीर नगर में घर पर फेंके गए दो बम, महिला समेत कई आरोपी फरार
- जनजातीय समाज भारत की सांस्कृतिक आत्मा का सबसे प्राचीन और जीवंत स्वरूप – मुख्यमंत्री साय
- रायपुर प्रेस क्लब की बड़ी तैयारी, 30 मई को होगा पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव
- धर्म परिवर्तन बनाम आदिवासी पहचान: दिल्ली के लाल किला मैदान से ‘डीलिस्टिंग’ की उठी देशव्यापी हुंकार, राजनीतिक समीकरण बदलने के संकेत
- ओडिशा से जुपिटर पर गांजा तस्करी कर रहे पति-पत्नी गिरफ्तार, ₹4.5 लाख का माल जब्त
- हीट स्ट्रोक से अचानक जमीन पर गिरने लगे बेजुबान, इलाके में मचा हड़कंप
- माउंट एवरेस्ट विजेता अमिता श्रीवास के स्वास्थ्य लाभ हेतु राज्य सरकार सजग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- फास्टरपुर क्षेत्र में प्रस्तावित नई इथेनॉल कंपनी को लेकर ग्रामीणों में बढ़ता विरोध, मारपीट और धमकी के आरोप


