Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर में बमबाजी से दहशत: कबीर नगर में घर पर फेंके गए दो बम, महिला समेत कई आरोपी फरार

    May 24, 2026

    जनजातीय समाज भारत की सांस्कृतिक आत्मा का सबसे प्राचीन और जीवंत स्वरूप – मुख्यमंत्री साय

    May 24, 2026

    रायपुर प्रेस क्लब की बड़ी तैयारी, 30 मई को होगा पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव

    May 24, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • रायपुर में बमबाजी से दहशत: कबीर नगर में घर पर फेंके गए दो बम, महिला समेत कई आरोपी फरार
    • जनजातीय समाज भारत की सांस्कृतिक आत्मा का सबसे प्राचीन और जीवंत स्वरूप – मुख्यमंत्री साय
    • रायपुर प्रेस क्लब की बड़ी तैयारी, 30 मई को होगा पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव
    • धर्म परिवर्तन बनाम आदिवासी पहचान: दिल्ली के लाल किला मैदान से ‘डीलिस्टिंग’ की उठी देशव्यापी हुंकार, राजनीतिक समीकरण बदलने के संकेत
    • ओडिशा से जुपिटर पर गांजा तस्करी कर रहे पति-पत्नी गिरफ्तार, ₹4.5 लाख का माल जब्त
    • हीट स्ट्रोक से अचानक जमीन पर गिरने लगे बेजुबान, इलाके में मचा हड़कंप
    • माउंट एवरेस्ट विजेता अमिता श्रीवास के स्वास्थ्य लाभ हेतु राज्य सरकार सजग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • फास्टरपुर क्षेत्र में प्रस्तावित नई इथेनॉल कंपनी को लेकर ग्रामीणों में बढ़ता विरोध, मारपीट और धमकी के आरोप
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » देसी सुपरफूड ‘करौंदा’: गर्मियों में इम्यूनिटी का अचूक कवच, वजन घटाने से लेकर एनीमिया तक में रामबाण; जानें इसके बेमिसाल फायदे
    बिज़नेस

    देसी सुपरफूड ‘करौंदा’: गर्मियों में इम्यूनिटी का अचूक कवच, वजन घटाने से लेकर एनीमिया तक में रामबाण; जानें इसके बेमिसाल फायदे

    Khabar WorldBy Khabar WorldMay 24, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। करौंदा एक खट्टा-मीठा और बेहद पौष्टिक फल माना जाता है, जो गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। विटामिन-सी, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर करौंदा इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने और शरीर को मजबूत बनाने में लाभकारी माना जाता है।
    गर्मियों के मौसम में वायरल संक्रमण और कमजोरी की समस्या आम हो जाती है। ऐसे में करौंदा का सेवन शरीर की इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करता है। करौंदा में मौजूद विटामिन-सी शरीर को संक्रमण से लड़ने की ताकत देता है। गर्मियों के मौसम में जो लोग जल्दी बीमार पड़ जाते हैं, उनके लिए करौंदा बेहद लाभकारी माना जाता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर अंदर से मजबूत बनता है। करौंदा का मुरब्बा आसानी से तैयार किया जा सकता है, जो पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है।
    करौंदा अब सिर्फ एक साधारण फल नहीं रह गया है, बल्कि यह सेहत का खजाना बन चुका है। ग्रामीण क्षेत्र के लोग इस खट्टे-मीठे फल को काफी पसंद करते हैं। छोटे आकार का यह फल स्वाद के साथ-साथ औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। आयुर्वेद में करौंदा को बेहद उपयोगी माना गया है। इसके फल, पत्तियां और जड़ तक कई रोगों में लाभकारी मानी जाती हैं। गर्मियों और बरसात के मौसम में मिलने वाला करौंदा शरीर को ठंडक देने के साथ कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
    अगर आप भी बढ़ते वजन की समस्या से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो करौंदा एक अच्छा विकल्प हो सकता है। करौंदा में कैलोरी कम और फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। इससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है और बार-बार भूख नहीं लगती। करौंदा का सेवन वजन को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है। करौंदा का सेवन ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में भी सहायक माना जाता है।
    उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के तराई इलाकों में एक ऐसा पौधा पाया जाता है, जिसे किसान अपने खेतों के चारों ओर लगाते हैं ताकि जानवर खेतों में प्रवेश न कर सकें और फसल सुरक्षित रहे। लेकिन इसी पौधे का फल गर्मियों में काफी फायदेमंद माना जाता है और इसकी मांग भी बढ़ जाती है। आज हम आपको ऐसे ही फल करौंदा के बारे में बता रहे हैं, जो खट्टा-मीठा और बेहद पौष्टिक माना जाता है। इसमें विटामिन-सी, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
    करौंदा में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-सी, आयरन, कैल्शियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। यही कारण है कि करौंदा हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। करौंदा खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इसके सेवन से शरीर में खून की कमी दूर होती है और पाचन तंत्र भी बेहतर रहता है।
    करौंदा को आयरन का अच्छा स्रोत माना जाता है। यही वजह है कि एनीमिया यानी खून की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है। महिलाओं और बच्चों के लिए करौंदा किसी रामबाण से कम नहीं है। शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए आयरन जरूरी होता है और करौंदा प्राकृतिक रूप से इसकी पूर्ति करने में मदद करता है।
    करौंदा की पत्तियों का उपयोग घाव भरने और त्वचा संबंधी समस्याओं में किया जाता है। गांवों में लोग करौंदा की पत्तियों का लेप बनाकर चोट और सूजन पर लगाते हैं, जिससे घाव जल्दी भर जाते हैं। तेज गर्मी और लू के मौसम में करौंदा शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करता है। ग्रामीण इलाकों में लोग इसका शरबत बनाकर पीते हैं। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती और थकान भी कम महसूस होती है।
    करौंदा एक कांटेदार झाड़ीदार पौधा होता है, जिसका वैज्ञानिक नाम Carissa carandas है। इसका फल कच्चा होने पर हरे रंग का और पकने पर गुलाबी या गहरे बैंगनी रंग का हो जाता है। स्वाद में हल्का खट्टा-मीठा होने के कारण इसका उपयोग अचार, चटनी, जैम और जूस बनाने में भी किया जाता है। करौंदा का पौधा सूखे और गर्म मौसम में भी आसानी से बढ़ जाता है। यही वजह है कि किसान अब इसकी खेती की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। कम लागत और कम देखभाल में तैयार होने वाली यह फसल किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    नौतपा 2026: 50 डिग्री पार जा सकता है पारा; हीटवेव और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये 8 ‘सुपर-कूल’ सब्जियां

    May 23, 2026

    देश में हीट वेव का रेड अलर्ट: एम्स के डॉ. ने बताए लू से बचने के अचूक उपाय, ‘इन’ घरेलू ड्रिंक्स को बताया रामबाण

    May 22, 2026

    सिर्फ जून-जुलाई में मिलता है ये रसीला फल, नहीं खाया तो पछताएंगे, दिल, त्वचा के लिए है बेहद फायदेमंद

    May 21, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,143

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,348

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,297

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,224
    Don't Miss
    रायपुर

    रायपुर में बमबाजी से दहशत: कबीर नगर में घर पर फेंके गए दो बम, महिला समेत कई आरोपी फरार

    By Khabar WorldMay 24, 20265

    KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट पुलिस की सख्ती के बावजूद आपराधिक…

    जनजातीय समाज भारत की सांस्कृतिक आत्मा का सबसे प्राचीन और जीवंत स्वरूप – मुख्यमंत्री साय

    May 24, 2026

    रायपुर प्रेस क्लब की बड़ी तैयारी, 30 मई को होगा पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव

    May 24, 2026

    धर्म परिवर्तन बनाम आदिवासी पहचान: दिल्ली के लाल किला मैदान से ‘डीलिस्टिंग’ की उठी देशव्यापी हुंकार, राजनीतिक समीकरण बदलने के संकेत

    May 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    रायपुर में बमबाजी से दहशत: कबीर नगर में घर पर फेंके गए दो बम, महिला समेत कई आरोपी फरार

    May 24, 2026

    जनजातीय समाज भारत की सांस्कृतिक आत्मा का सबसे प्राचीन और जीवंत स्वरूप – मुख्यमंत्री साय

    May 24, 2026

    रायपुर प्रेस क्लब की बड़ी तैयारी, 30 मई को होगा पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव

    May 24, 2026

    धर्म परिवर्तन बनाम आदिवासी पहचान: दिल्ली के लाल किला मैदान से ‘डीलिस्टिंग’ की उठी देशव्यापी हुंकार, राजनीतिक समीकरण बदलने के संकेत

    May 24, 2026

    ओडिशा से जुपिटर पर गांजा तस्करी कर रहे पति-पत्नी गिरफ्तार, ₹4.5 लाख का माल जब्त

    May 24, 2026

    हीट स्ट्रोक से अचानक जमीन पर गिरने लगे बेजुबान, इलाके में मचा हड़कंप

    May 24, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.