खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। कभी हर सुबह पानी की चिंता से शुरू होने वाला बाहरचूरा का नदी पार पारा आज राहत और संतोष की मुस्कान से खिल उठा है। नदी के उस पार बसे महज 8 परिवारों के लिए स्वच्छ पेयजल कभी एक सपना था, लेकिन प्रशासन की तत्परता और संवेदनशील पहल ने इस सपने को हकीकत में बदल दिया।
बलरामपुर जिला के जनपद पंचायत रामचंद्रपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बाहरचूरा का यह छोटा सा पारा वर्षों से पेयजल संकट से जूझ रहा था। करीब 38 लोगों की आबादी वाले इस इलाके में पानी के लिए रोज संघर्ष करना ग्रामीणों की नियति बन चुकी थी।
महिलाओं को नदी पार कर दूर-दूर तक पानी लाना पड़ता था, बच्चे भी पानी ढोने में हाथ बंटाते थे और गर्मी के दिनों में यह समस्या और भयावह हो जाती थी।
ग्रामीणों की पीड़ा जब प्रशासन तक पहुँची, तो इसे केवल एक शिकायत नहीं बल्कि लोगों की मूलभूत जरूरत और सम्मान से जुड़ा विषय माना गया। जिला प्रशासन ने तुरंत पहल करते हुए नदी पार पारा में बोर खनन कार्य शुरू कराया और नया हैंडपंप स्थापित कराया।
हैंडपंप से पहली बार पानी निकलते ही पूरे पारा में खुशी की लहर दौड़ गई। जिन घरों में हर दिन पानी को लेकर चिंता और परेशानी रहती थी, वहां अब राहत और सुकून का माहौल है। महिलाओं की मेहनत कम हुई है, बच्चों को राहत मिली है और परिवारों को घर के पास ही स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने लगा है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह सिर्फ एक हैंडपंप नहीं, बल्कि उनके जीवन में आई बड़ी राहत है। उन्होंने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।
यह पहल इस बात का उदाहरण है कि शासन की योजनाएं और प्रशासन की प्रतिबद्धता जब संवेदनशीलता के साथ जमीन पर उतरती हैं, तब दूरस्थ और छोटे से छोटे गांव तक विकास और राहत की धारा पहुंचती है। जिला प्रशासन लगातार ऐसे क्षेत्रों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के प्रयास कर रहा है, ताकि कोई भी ग्रामीण बुनियादी जरूरतों से वंचित न रहे।
Trending
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर में विकास कार्यों का किया निरीक्षण
- हसदेव सम्मेलन से कांग्रेस भरेगी चुनावी हुंकार, कोरबा में दिखेगी दिग्गजों की ताकत
- 16.5 लाख के अवैध गांजे के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹20 लाख का माल जब्त
- सरगुजा में मानवता शर्मसार: 11 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार, इलाके में भारी आक्रोश
- जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कामयाबी: “ऑपरेशन हंट” से सुलझा करही गोलीकांड, 3 राज्यों की खाक छानने के बाद दबोचे गए हत्यारे
- बेहतर विभागीय समन्वय से कार्यों में लाएं तेजी : सचिव मुकेश बंसल
- राष्ट्रीय राजमार्ग-130ए निर्माण में लेत-लतीफी पर PWD सचिव सख्त, जिम्मेदार एजेंसियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश
- प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, अफवाहों से बचें


