खबर वर्ल्ड न्यूज-राजिम। राजिम क्षेत्र से वन्यजीव शिकार का मामला सामने आया है, जहां जंगल में जंगली सुवर का अवैध शिकार करते हुए आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने 6 पालतू कुत्तों की मदद से एक नर जंगली सुवर का शिकार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मामला राजिम बेसिन के जंगल क्षेत्र का है, जहां कुछ लोग अवैध रूप से शिकार करने पहुंचे थे। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक नाबालिक बालक को भी पकड़ा गया है। वन विभाग ने आरोपियों के कब्जे से लाठी-डंडे समेत एक पिकअप वाहन जब्त किया है।
मामले में भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। वन विभाग के अनुसार गिरफ्तार 2 आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, वहीं फरार 4 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि वन्यजीवों के अवैध शिकार करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर में विकास कार्यों का किया निरीक्षण
- हसदेव सम्मेलन से कांग्रेस भरेगी चुनावी हुंकार, कोरबा में दिखेगी दिग्गजों की ताकत
- 16.5 लाख के अवैध गांजे के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹20 लाख का माल जब्त
- सरगुजा में मानवता शर्मसार: 11 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार, इलाके में भारी आक्रोश
- जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कामयाबी: “ऑपरेशन हंट” से सुलझा करही गोलीकांड, 3 राज्यों की खाक छानने के बाद दबोचे गए हत्यारे
- बेहतर विभागीय समन्वय से कार्यों में लाएं तेजी : सचिव मुकेश बंसल
- राष्ट्रीय राजमार्ग-130ए निर्माण में लेत-लतीफी पर PWD सचिव सख्त, जिम्मेदार एजेंसियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश
- प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, अफवाहों से बचें


