Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

    July 8, 2026

    पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    July 8, 2026

    कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल

    July 8, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति
    • पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि
    • कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
    • डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
    • एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
    • छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » नौतपा 2026: 50 डिग्री पार जा सकता है पारा; हीटवेव और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये 8 ‘सुपर-कूल’ सब्जियां
    बिज़नेस

    नौतपा 2026: 50 डिग्री पार जा सकता है पारा; हीटवेव और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये 8 ‘सुपर-कूल’ सब्जियां

    Khabar WorldBy Khabar WorldMay 23, 2026No Comments36 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। इन दिनों हर तरफ नौतपा की चर्चा हो रही है। देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। लोगों का हाल बेहाल है। लू के थपेड़ों और झुलसा देने वाली सूरज की किरणों से लोगों का घर से निकलना दूभर हो रहा है। उस पर अब 25 मई से नौतपा का कहर भी शुरू होने वाला है। नौतपा पूरे 9 दिनों तक रहता है। 25 मई से 2 जून तक नौतपा रहने वाला है। इस दौरान सूरज आग उगलने वाला है। इन पूरे नौ दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने वाली है, क्योंकि पारा 50 से 55 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। घर से सुबह 11 बजे से लेकर 4 बजे तक निकलने से बचें। जब तक बहुत जरूरी ना हो घर से बाहर न जाएं। हर तरह के प्रोटेक्शन का ध्यान रखें। साथ ही इन दिनों ऐसी चीजें खाएं, जिसकी तासीर ठंडी हो। खासकर, हरी सब्जियों और फलों, तरल पदार्थ का सेवन खूब करें। आपको यहां कुछ सब्जियों के बारे में बता रहे हैं, जो शरीर को ठंडा रखने के लिए जानी जाती हैं।
    नौतपा में खाएं ये सब्जियां, शरीर रहेगा ठंडा
    – नौतपा के समय सूरज पृथ्वी के काफी नजदीक आ जाता है, जिससे गर्मी प्रचंड रूप धारण कर लेती है। यह हर साल जेठ के महीने में लगता है। ऐसे में लोगों की सेहत प्रभावित हो सकती है। लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। आप डाइट का प्रॉपर ख्याल रखें। घर से खाली पेट बिल्कुल ना निकलें। प्रत्येक दिन उन सब्जियों को शामिल करें, जिनकी तासीर ठंडी होती है।
    नौतपा में खाएं ये सब्जियां
    लौकी- 25 मई से 2 जून तक रहने वाले नौतपा के दौरान तापमान काफी अधिक बढ़ जाता है। इससे शरीर का तापमान भी बढ़ जाता है। ऐसे में बाहर घूमने से आपको डिहाइड्रेशन, लू लगने का खतरा काफी हद तक बढ़ सकता है। ऐसे में गर्मी के मौसम में लौकी की सब्जी जरूर खाएं। ये शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करती है। लौकी में पानी की मात्रा अधिक होती है। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है। पेट को ठंडक मिलती है।
    खीरा, ककड़ी- पानी से भरपूर खीरा और ककड़ी का सेवन भी हर दिन जरूर करें। इनकी तासीर भी ठंडी होती है। खीरा खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। ये शरीर का तापमान बैलेंस बनाए रखता है। लू से बचाने में भी असरदार है।
    कद्दू- कद्दू खाने में हल्का और जल्दी पचने वाली सब्जी है। तासीर में ठंडी कद्दू की सब्जी को आप कई तरह से खा सकते हैं। इसके सेवन से शरीर का तापमान नॉर्मल रहता है। पेट को ठंडक मिलती है।
    परवल- क्या आपको पता है कि परवल की तासीर भी ठंडी होती है? यह पाचन को बेहतर बनाती है। शरीर को ठंडा रखती है। गर्मियों में इसे खाने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
    तुरई- पानी और फाइबर से भरपूर तुरई की सब्जी बेहद पौष्टिक और हेल्दी होती है। शरीर को ठंडक प्रदान करने के लिए आप तुरई खाएं। पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में तुरई फायदेमंद है।
    टिंडा- गर्मी के मौसम के लिए बेहद फायदेमंद सब्जी मानी जाती है टिंडा। इसे खाने से शरीर हल्का महसूस करता है। ठंडक मिलती है। आसानी से पचने वाली ये सब्जी नौतपा में जरूर खाएं, काफी हद तक लू, गर्मी के असर से बचाव होगा।
    करेला- शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है स्वाद में कड़वा करेला। इसके सेवन से गर्मी कम होता है। ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
    लू से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
    दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
    नारियल पानी, छाछ और नींबू पानी का सेवन करें।
    नौतपा के दौरान अधिक मसालेदार और तला-भुना खाने से बचना चाहिए।
    दोपहर 11 बजे से 4 बजे तक घर से बाहर धूप में बिल्कुल भी न निकलें।
    इन दिनों कॉटन के ढीले-ढाले और हल्के रंगों के कपड़े पहनें।
    क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
    स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मियों में पानी और अन्य तरल पदार्थ जैसे नारियल पानी, छाछ, लस्सी, सत्तू शरबत, शिकंजी, नींबू पानी खूब पिएं। हल्का भोजन करें। ठंडी तासीर वाली सब्जियां खाएं। उन फलों को डाइट में शामिल करें, जो शरीर को ठंडक दें। इससे आप हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से बचे रहेंगे। सही खान-पान और पर्याप्त पानी से नौतपा के असर को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    सोने और चांदी में लगातार दूसरे दिन मंदी; सुरक्षित एसेट के रूप में गोल्ड लोन की मांग में भारी उछाल

    July 7, 2026

    चौलाई का साग है सेहत का खजाना! खून बढ़ाने से लेकर हड्डियां मजबूत करने तक देता है कई फायदे

    July 7, 2026

    चमक उठेगा चेहरा और पेट रहेगा साफ, रोज सुबह खाली पेट भीगी किशमिश खाने के फायदे हैरान कर देंगे

    July 6, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,161

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,366

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,328

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,252
    Don't Miss
    रायपुर

    उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

    By Khabar WorldJuly 8, 20263

    *उरला हादसे पर प्रशासन का त्वरित एक्शन, कारखाने की समस्त विनिर्माण गतिविधियां बंद* KWNS -…

    पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    July 8, 2026

    कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल

    July 8, 2026

    डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    July 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

    July 8, 2026

    पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    July 8, 2026

    कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल

    July 8, 2026

    डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    July 8, 2026

    साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति

    July 8, 2026

    एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    July 8, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.