खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 51 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी के अपॉइंटमेंट लेटर देंगे। यह 19वां रोजगार मेला होगा, जो सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री युवाओं से बातचीत भी करेंगे।
सरकार का कहना है कि रोजगार मेला युवाओं को नौकरी देने की बड़ी योजना है। अब तक देशभर में 18 रोजगार मेले हो चुके हैं, जिनमें करीब 12 लाख युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर दिए जा चुके हैं। इस बार रोजगार मेला देश के 47 शहरों में आयोजित होगा। इसमें चुने गए युवाओं को रेलवे, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य विभाग, वित्तीय सेवा और उच्च शिक्षा समेत कई सरकारी विभागों में नौकरी मिलेगी।
मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट कर कहा कि सरकार युवाओं के बेहतर भविष्य और उन्हें मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले से युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का मौका मिल रहा है।
प्रधानमंत्री ने 22 अक्टूबर 2022 को रोजगार मेले का पहला फेज शुरू किया था। तब PM ने कहा था- हमारा लक्ष्य देश के युवाओं को 2023 के आखिर तक 10 लाख सरकारी नौकरियां देना था। लोकसभा चुनाव से पहले 12 फरवरी 2024 को 12वां रोजगार मेला आयोजित हुआ था, जिसमें सबसे ज्यादा 1 लाख जॉब लेटर बांटे गए थे। 11 लाख का आंकड़ा 2025 में पूरा हुआ था।
Trending
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर में विकास कार्यों का किया निरीक्षण
- हसदेव सम्मेलन से कांग्रेस भरेगी चुनावी हुंकार, कोरबा में दिखेगी दिग्गजों की ताकत
- 16.5 लाख के अवैध गांजे के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹20 लाख का माल जब्त
- सरगुजा में मानवता शर्मसार: 11 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार, इलाके में भारी आक्रोश
- जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कामयाबी: “ऑपरेशन हंट” से सुलझा करही गोलीकांड, 3 राज्यों की खाक छानने के बाद दबोचे गए हत्यारे
- बेहतर विभागीय समन्वय से कार्यों में लाएं तेजी : सचिव मुकेश बंसल
- राष्ट्रीय राजमार्ग-130ए निर्माण में लेत-लतीफी पर PWD सचिव सख्त, जिम्मेदार एजेंसियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश
- प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, अफवाहों से बचें


