खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। देशभर में पेट्रोल डीजल के दाम फिर से बढ़ गए हैं। पिछले 10 दिनों में तीसरी बार कीमतों में वृद्धी की गई है। बढ़ोतरी के बाद छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पेट्रोल 92 पैसे, जबकि डीजल 99 पैसे महंगा हो गया है। अब फ्यूल स्टेशन पर पेट्रोल 105।36 रुपए प्रति लीटर और डीजल 98.47 रुपए प्रति लीटर मिलेगा।


