खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के चुचकोंटा गांव में नक्सलियों के लगाए गए आईईडी विस्फाेट की चपेट में आने से आज शुक्रवार काे एक ग्रामीण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किय गया है।
मिली जानकारी के अनुुसार लच्छी माड़वी (24) जंगल में गाय चराने गई थी। जंगल के रास्ते पर चलते हुए वह नक्सलियों के लगाए गए आईईडी की चपेट में आ गई। जिससे जोरदार विस्फोट हुआ और उसके पैर में गंभीर चोटें आईं । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल बीजापुर रेफर किया गया है।
फरसेगढ़ पुलिस के अनुसार नक्सली ग्रामीण क्षेत्रों में आईईडी लगाकर दहशत फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, जिसका खामियाजा अक्सर निर्दोष नागरिकों को भुगतना पड़ता है। क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।
Trending
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना
- छत्तीसगढ़ में नई श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा
- गांवों में खेल और बाल विकास की बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंकराम वर्मा
- सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- लोक निर्माण विभाग राज्य का ‘ग्रोथ इंजन’, विभाग पर अधोसंरचना विकसित करने की अहम जिम्मेदारी- अरुण साव
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समोदा में छात्राओं को बांटी साइकिल
- श्रम मंत्री की बैठक में बड़ा फैसला- असंगठित श्रमिकों के लिए बनेंगी नई योजनाएं
- रायपुर प्रेस क्लब बनेगा हाईटेक : ₹1 करोड़ के बजट से बदलेगी सूरत: क्या-क्या होगा खास?


