खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज एवं पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर के समक्ष आरक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने चयन सूची और प्रतीक्षा सूची को लेकर उठी शंकाओं को रखा। पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि चयन सूची में जिन अभ्यर्थियों के कम अंक हैं, उनका चयन विशेष आरक्षण (नगर सेना 25 प्रतिशत, सहायक आरक्षक 15 प्रतिश, भूतपूर्व सैनिक 10 प्रतिशत के तहत किया गया है। साथ ही, किसी अभ्यर्थी का नाम अपने वर्ग की प्रतीक्षा सूची और अनारक्षित प्रतीक्षा सूची में होने की शंका पर जानकारी दी गई कि योग्य अभ्यर्थी दोनों सूची में स्थान पा सकते हैं।
पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस महानिरीक्षक ने 16 दिसंबर से 19 दिसंबर 2025 तक बस्तर रेंज के सभी जिला मुख्यालय पुलिस अधीक्षक कार्यालयों में हेल्पडेस्क शुरू कर दिये गये हैं, जहां अभ्यर्थी व्यक्तिगत रूप से आवेदन कर भर्ती संबंधी जानकारी ले सकते हैं। बस्तर पुलिस प्रशासन भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
Trending
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना
- छत्तीसगढ़ में नई श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा
- गांवों में खेल और बाल विकास की बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंकराम वर्मा
- सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- लोक निर्माण विभाग राज्य का ‘ग्रोथ इंजन’, विभाग पर अधोसंरचना विकसित करने की अहम जिम्मेदारी- अरुण साव
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समोदा में छात्राओं को बांटी साइकिल
- श्रम मंत्री की बैठक में बड़ा फैसला- असंगठित श्रमिकों के लिए बनेंगी नई योजनाएं
- रायपुर प्रेस क्लब बनेगा हाईटेक : ₹1 करोड़ के बजट से बदलेगी सूरत: क्या-क्या होगा खास?


