खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। झारखण्ड में बंधक बनाए गए 18 श्रमिकों को छुड़ा लिया गया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर बिलासपुर जिला प्रशासन ने सिमडेगा (झारखंड) जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर श्रमिकों को मुक्त कराने के लिए आवश्यक कदम उठाया। बंधक बनाए गए श्रमिकों ने शिकायत की थी कि उन्हें ईंट भट्ठे में अमानवीय परिस्थितियों में काम कराया जा रहा है। जहां पुरष श्रमिक के साथ मारपीट और महिलाओं से छेड़छाड़ की जा रही थी। 9 दिसंबर को हुए कलेक्टर जनदर्शन में यह शिकायत की गई थी।
दरअसल, साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में ग्राम सरगवां, मस्तूरी निवासी अमित कुमार मधुकर ने आवेदन के जरिए बताया था कि उनके गांव के 18 श्रमिक झारखंड के सिमडेगा जिले में एक ईंट भट्ठे में बंधक बनाए गए हैं। इनमें 16 महिलाएं, पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं। सभी बंधक श्रमिकों को सकुशल अपने गृह ग्राम सरगवां, तहसील मस्तूरी वापस लाए गए। उन्होंने कलेक्टर, श्रम विभाग और जिला प्रशासन का आभार जताया। श्रम विभाग ने शिकायत के आधार पर संबंधित लेबर ठेकेदार नीलकंठ अंबेडकर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं आने वाले दिनों में विभाग श्रम न्यायालय में अभियोजन की कार्रवाई करने की तैयारी में है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


