खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। रिश्वत मांगने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। कोर्ट में चालान पेश करने के एवज में पीड़ित से पैसे की डिमांड करने वाले प्रधान आरक्षक अनिल साहू के खिलाफ पुलिस विभाग ने कड़ा कदम उठाया है। एसएसपी रजनेश सिंह ने विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर प्रधान आरक्षक को आरक्षक पद पर डिमोट कर दिया है। प्रधान आरक्षक अनिल को अब इस पद पर 2 साल तक काम करना होगा।
दरअसल, नवंबर 2024 में पीड़ित ने प्रधान आरक्षक अनिल साहू का वीडियो बनाकर पैसे मांगने की शिकायत की थी। वीडियो में प्रधान आरक्षक अनिल साहू जमानत आवेदन पर कार्रवाई के लिए पहले रुपये मांगे जाने की बात कहते नजर आ रहा था। वाहन को राजसात नहीं करने के लिए 50 हजार रुपये की डिमांड की जा रही थी। इस दौरान वीडियो बनाने वाला व्यक्ति उनसे मोलभाव करते हुए सुनाई दे रहा था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय जांच की गई, जिसमें प्रधान आरक्षक अनिल साहू दोषी पाया गया। अब एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रधान आरक्षक अनिल साहू पर कड़ा एक्शन लेते हुए डिमोट कर दिया है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


