खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी में पत्नी ने अपनी पति को जिंदा जलाकर मार डाला। बताया जा रहा है 8 दिसंबर की रात पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में पत्नी ने पति पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और दरवाजा बंद कर भाग गई। आग में गंभीर रूप से झुलसे पति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी 22 साल पहले हुई थी। मनमुटाव के कारण पति-पत्नी अलग रहते थे। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीडी नगर पुलिस के मुताबिक, डीडी नगर निवासी अरुण पटवा (45 साल) 8 दिसंबर को भतीजी की शादी में शामिल होकर देर रात घर लौटा था। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।
परिजनों के अनुसार, अरुण सोने चला गया, तभी पत्नी ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और दरवाजा बाहर से बंद कर भाग गई। आग में झुलसे अरुण ने शोर मचाया तो पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। 70 प्रतिशत जल चुके अरुण को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
मृतक के परिजनों का कहना है कि अरुण और उसकी पत्नी की शादी करीब 22 साल पहले हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं है। शादी के कई सालों से दंपत्ति के बीच मनमुटाव चल रहा था। विवाद का मामला थाने तक पहुंच चुका है। परिजनों का आरोप है कि महिला ने पहले भी आत्महत्या का दबाव बनाकर परिवार को परेशान किया था। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। शव काे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


