खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। दो दिनों पूर्व एक गांव में युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। तहकीकात में जुटी पुलिस ने मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसने युवक की डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पूरा मामला पसान थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेनहा निवासी करण सिंह 32 वर्ष पिता भोला सिंह की 5 दिसंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में वैधानिक कार्रवाई शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और मामले की तहकीकात में जुटी हुई थी। इसी बीच पसान पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची थी। जांच के दौरान पाया गया कि उसी गांव में निवास करने वाला करण का पड़ोसी बेचन सिंह ने ही डंडे से पीट पीटकर हत्या की थी। जिसके आधार पर पुलिस ने रविवार को बेचन सिंह को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पसान थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि करण सिंह को संदेह था कि उसकी पत्नी का बेचन सिंह के साथ प्रेम संबंध है, जिसे लेकर वह अक्सर संदेह करता था। इसी बात को लेकर दो दिनों पहले दोनों के मध्य विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर बेचन सिंह ने करण सिंह की डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी थी। हत्या के मामले में पुलिस ने बेचन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक बेचन सिंह 24 वर्ष की शादी तय हो गई थी लेकिन मृतक करण सिंह ने विगत दिनों बेचन सिंह के सुसराल वालों को फोन कर यह जानकारी दे दी थी कि उसकी पत्नी का प्रेम संबंध बेचन सिंह के साथ है। यह सुनते ही लड़की के परिजनों ने बेचन सिंह के साथ उसकी पुत्र की शादी तोड़ दी थी। जिसके बाद करण सिंह और बेचन सिंह के बीच विवाद और बढ़ गया था और 5 दिसंबर को इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद बेचन सिंह ने करण सिंह को लकड़ी के डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी थी।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


